कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन पर भारतीय खिलाड़ियों को PM मोदी का संदेश


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो चुका है, जहां भारत 39 मेडल जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. भारतीय एथलीटों ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में केवल 10 खेल खेले गए, फिर भी भारत की झोली में 39 मेडल आए. भारत के इस प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की है.

नीरज चोपड़ा से लेकर मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन तक, कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के कुल 38 एथलीटों ने पदक जीता है. गुलवीर सिंह अकेले भारतीय रहे, जिन्होंने 2 अलग-अलग मेडल जीते. गुलवीर ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर और 5 हजार मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

एथलीटों को PM मोदी का संदेश

सोशल मीडिया पर PM मोदी ने भारतीय एथलीटों पर गर्व जताते हुए कहा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन पर गर्व है. मुझे खुशी है कि भारत ने 13 गोल्ड सहित 39 मेडल जीते. सभी पदक विजेताओं को बधाई.”

पीएम मोदी ने अपने संदेश में आगे लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण दिखाया. उनकी मेहनत युवाओं को प्रेरित करती रहेगी. आने वाले इवेंट्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं. आशा है कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देश का मान बढ़ाते रहेंगे.”

 

आपको याद दिला दें कि 2022 बर्मिंघम गेम्स में भारत के 210 एथलीटों ने भाग लिया था. उसके मुकाबले 2026 के खेलों में केवल 122 एथलीट ग्लासगो रवाना हुए थे. इसके बावजूद भारत ने पदक तालिका में अपना चौथा स्थान सुरक्षित रखा है. भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते.

यह भी पढ़ें:

क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड