फैमिली फंक्शन में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का हाथ थामे दिखीं जाह्नवी कपूर, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रही हैं.

जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें एक फैमिली फंक्शन की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं. इसके अलावा उनकी छोटी बहन और एक्ट्रेस खुशी कपूर भी इस खास मौके पर दिखाई दे रही हैं.

हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान शिखर पहाड़िया ने खींचा. फैमिली फंक्शन में जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थामे नजर आईं. दोनों ने साथ में एक से बढ़कर एक कई रोमांटिक पोज दिए, जिनमें उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है.

जाह्नवी और शिखर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं. फैंस दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहा है.

शिखर पहाड़िया को जाह्नवी कपूर के साथ काफी खुशमिजाज अंदाज में देखा जा सकता है. एक तस्वीर में शिखर और जाह्नवी स्टेज पर साथ में परफॉर्म करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर के पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ-साथ उनकी बहन खुशी कपूर के साथ भी जमकर पोज दिए. तस्वीरों में शिखर की बॉन्डिंग जाह्नवी के परिवार के साथ भी काफी अच्छी नजर आ रही है.

तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने कोशिश तो की, लेकिन ये तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि इन्हें पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी.' तस्वीरें देखकर लग रहा है कि ये कपूर फैमिली के किसी करीबी के शादी से जुड़ा फंक्शन हैं.

तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने कोशिश तो की, लेकिन ये तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि इन्हें पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी.’ तस्वीरें देखकर लग रहा है कि ये कपूर फैमिली के किसी करीबी के शादी से जुड़ा फंक्शन हैं.

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं. कहीं वो ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं सिल्वर लहंगे में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.

हर लुक में जाह्नवी कपूर का स्टाइल, एलिगेंस और शानदार फैशन सेंस साफ नजर आ रहा है. उनकी इन तस्वीरों से नजरें हटाना वाकई मुश्किल है.

ऐसा पहली बार नहीं है, जब जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो. इससे पहले भी बहन अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी में शिखर का नाम लिखवाकर सबका ध्यान खींचा था.

इससे पहले भी जाह्नवी कपूर अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटी हैं. एक्ट्रेस को एक बार गले में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम का लॉकेट पहने देखा गया है.

वहीं, हाल ही में उनकी नाइट सूट वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर का नाम लिखा नजर आया था.

वैसे तो जाह्नवी और शिखर ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया अक्सर दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं.

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. शिखर पेशे से एक पोलो खिलाड़ी हैं. जाह्नवी और शिखर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस को अब जाह्नवी और शिखर की शादी का इंतजार है.

Published at : 02 Aug 2026 12:41 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी