महंगे Headphones खरीदना ही काफी नहीं! धांसू साउंड के लिए करें ये 5 काम

ज्यादातर प्रीमियम हेडफोन्स के साथ एक Companion App मिलता है जिसमें Equalizer का फीचर दिया जाता है. EQ की मदद से आप Bass, Treble और Mid-range frequencies को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. अगर आपको ज्यादा Bass पसंद है तो Low Frequencies को थोड़ा बढ़ा सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा Bass करने से आवाज दब सकती है और म्यूजिक की डिटेल कम हो सकती है. वहीं, अगर आप क्लियर Vocals और Instruments सुनना चाहते हैं तो Balanced EQ या Custom Sound Profile का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

इसके साथ ही Noise Cancelling Headphones का सबसे बड़ा फीचर Active Noise Cancellation (ANC) होता है लेकिन हर स्थिति में इसे फुल पावर पर इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. शोर वाली जगह जैसे ट्रैफिक, मेट्रो या फ्लाइट में ANC ऑन करने से बैकग्राउंड नॉइज कम हो जाता है और आपको ज्यादा क्लियर म्यूजिक सुनाई देती है.

वहीं, शांत कमरे में ANC का फायदा कम हो सकता है. कुछ हेडफोन्स में Adaptive Noise Cancellation फीचर होता है जो आसपास के शोर के हिसाब से खुद सेटिंग बदल देता है. बेहतर ऑडियो के लिए इस फीचर को भी आजमाया जा सकता है.

कई बार समस्या हेडफोन में नहीं बल्कि ऑडियो सोर्स में होती है. अगर आप कम क्वालिटी वाली ऑडियो फाइल या Low Bitrate Streaming इस्तेमाल कर रहे हैं तो महंगे हेडफोन भी अपना पूरा दम नहीं दिखा पाएंगे. म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स में जाकर Audio Quality को High या Lossless मोड पर सेट करें. हालांकि इसके लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा और स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा, अगर आपका हेडफोन हाई-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है तो ऐसे फॉर्मेट का इस्तेमाल करने से आपको ज्यादा क्लियर और डिटेल्ड साउंड मिल सकता है.

बहुत से लोग हेडफोन खरीदने के बाद उसके ऐप या सॉफ्टवेयर अपडेट पर ध्यान नहीं देते. जबकि कंपनियां समय-समय पर Firmware Updates जारी करती रहती हैं जिनसे साउंड क्वालिटी, Noise Cancellation और कनेक्टिविटी में सुधार किया जाता है. अपने हेडफोन के Companion App को समय-समय पर चेक करते रहें और अगर कोई नया अपडेट उपलब्ध है तो उसे इंस्टॉल करें. इससे आपका डिवाइस बेहतर तरीके से काम करेगा और नए फीचर्स भी मिल सकते हैं.

बेहतरीन साउंड के लिए हेडफोन का सही फिट होना बेहद जरूरी होता है. अगर Earbuds या Headphones कान पर सही तरीके से फिट नहीं हैं तो Bass कमजोर महसूस हो सकता है और Noise Cancellation भी ठीक से काम नहीं करेगा. Over-Ear Headphones में ध्यान रखें कि Ear Cups आपके कानों को पूरी तरह कवर करें.

वहीं, Earbuds में सही साइज के Ear Tips का चुनाव करें. इसके अलावा, हेडफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है क्योंकि धूल और गंदगी ऑडियो आउटपुट को खराब कर सकती है.

महंगे Noise Cancelling Headphones खरीदना ही काफपी नहीं होता है. असली प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरिएंस पाने के लिए सही EQ सेटिंग, बेहतर ऑडियो क्वालिटी, ANC का सही इस्तेमाल, अपडेटेड सॉफ्टवेयर और परफेक्ट फिट जरूरी है. इन छोटे-छोटे बदलावों के बाद आपका मौजूदा हेडफोन पहले से कहीं ज्यादा बेहतर साउंड दे सकता है.

Published at : 01 Aug 2026 06:54 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी