श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 33 वर्षीय सारांश जैन को टीम में जगह मिली है. वह पहली बार नेशनल टीम में चुने गए हैं. ऑलराउंडर खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह पाई है, उनका डेब्यू श्रीलंका में हो सकता है. पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें वॉशिंगटन सुंदर से बेहतर गेंदबाज बताया.
अपने यूट्यूब चैनल (Wasim Jaffer Official) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज हैं, इसलिए भारत को एक ऑफ सिणेर चाहिए. उनके अनुसार वॉशिंगटन अच्छे बल्लेबाजी हो सकते हैं, लेकिन सारांश गेंदबाजी में आगे हैं.
उन्होंने कहा, “श्रीलंका टीम में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज हैं और आपको एक अच्छा ऑफ-स्पिनर चाहिए होगा. वॉशिंगटन सुंदर फिट नहीं हैं, लेकिन मेरा मानना है कि सारांश जैन सुंदर से बेहतर गेंदबाज हैं. भले ही वॉशिंगटन अच्छा बल्लेबाज हो, लेकिन गेंदबाज के तौर पर सारांश में असली काबिलियत है.”
जाफर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सारांश की उम्र को नहीं देखा गया. बता दें कि सारांश 33 साल के हैं, और पहली बार नेशनल टीम में चुने गए हैं. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “उन्हें पूरी तरह से उनकी काबिलियत के आधार पर चुना गया. इससे मुझे हैरानी भी नहीं हुई. घरेलू क्रिकेट, खासकर रेड-बॉल क्रिकेट में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह मेहनती क्रिकेटर हैं जो रेड बॉल क्रिकेट में आकर लगातार अपना काम करते हैं. वह बहुत ज्यादा वेरिएशन तो नहीं करते, लेकिन उनमे काबिलियत है कि एक ही जगह पर लगातार गेंद डाल पाएं.
यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
वसीम जाफर ने सारांश की सीम प्रेजेंटेशन की तारीफ करते हुए कहा, “जैसे अश्विन और हरभजन जैसे गेंदबाजों में देखा, वैसे उनकी सीम प्रेजेंटेशन है. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा सिलेक्शन है. पिछले संस्करण उन्होंने 500 से अधिक रन बनाए और 30 से अधिक विकेट चटकाए. घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को बढ़ावा मिल रहा है, ये देखकर अच्छा लगता है. सारांश जैन के लिए खुश हूं. वह शानदार हैं और अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में आए हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव





