CWG 2026 में आया भारत का तीसरा गोल्ड, बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के


ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 7वां दिन (बुधवार) भारत के लिए शानदार रहा. प्रतियोगिता में भारत का तीसरा गोल्ड आया, 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते. एथलेटिक्स में लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा. पैरा-एथलेटिक्स में पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण और रजत पदक, दोनों पर कब्जा जमाया. बॉक्सिंग में भारत के लिए दिन शानदार रहा, भारतीय मुक्केबाजों ने 10 मेडल पक्के कर लिए हैं.

मुरली श्रीशंकर ने इतिहास रचा, वह पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन्ग जंप स्पर्धा में लगातार दो मेडल जीते हैं. श्रीशंकर ने 2022 बर्मिंघम खेलों में भी रजत पदक जीता था. गोल्ड मेडल की बात करें तो वो जमैका के ताजे गेल ने जीता, जिन्होंने 8.15 मीटर की छलांग लगाई. स्पर्धा में स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकेंजी ने ब्रोंज जीता. इस स्पर्धा में लोकेश सत्यनाथं के रूप में एक और भारतीय थे, जो पांचवें स्थान पर रहे.

दिलीप गावित ने जीता गोल्ड

बुधवार को श्रीशंकर के रजत पदक जीतने के कुछ देर बाद ही दिलीप गावित ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। मेंस 100 मीटर T47 स्पर्धा (पैरा एथलेटिक्स) में दिलीप गावित ने 10.71 सेकंड के नए गेम रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता. स्पर्धा में मोहम्मद बासिल ने सिल्वर जीता.

यह भी पढ़ें- एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर


CWG 2026 में आया भारत का तीसरा गोल्ड, बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के

बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के

बुधवार का दिन मुक्केबाजों के लिए भी शानदार रहा, जिन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के कम से कम 10 मेडल और पक्के कर दिए हैं. 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी चौधरी, 70 किलोग्राम वर्ग में अरुंधति चौधरी, 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन सिवाच, 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल, 90+ किलोग्राम वर्ग में नरेंद्र बरवाल और 57 किलोग्राम वर्ग में जैस्मिन लाम्बोरिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

इससे पहले 4 खिलाड़ियों ने टॉप-4 में जगह बना ली थी. 75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना बोरगोहेन, 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया घंघास, 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार और 55 किलोग्राम वर्ग में जादुमणि सिंह भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. भारत के 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे भारत के कम से कम 10 मेडल और पक्के हो गए हैं. बता दें कि मुक्केबाजी में तीसरे स्थान के लिए मुकाबला नहीं होता, इसलिए सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रोंज दिया जाता है.

CWG 2026 में अभी तक मेडल्स जीतने वाले भारतीय

स्वर्ण – मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग), शर्मिला धनखड़ (पैरा एथलीट), दिलीप महादू गावित (पैरा एथलेटिक्स).

रजत – ऋषिकांत सिंह (वेटलिफ्टिंग), राजा मुथुपांडी (वेटलिफ्टिंग), ज्ञानेश्वरी यादव (वेटलिफ्टिंग), सर्वेश कुशरे (एथलेटिक्स), वल्लूरी अजय बाबू (वेटलिफ्टिंग), गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स ट्रैक), हरजिंदर कौर (वेटलिफ्टिंग), मोहम्मद बासिल (पैरा एथलेटिक्स), मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप).

कांस्य – झंडू कुमार (पैरा पॉवरलिफ्टिंग), बिंदियारानी देवी (वेटलिफ्टिंग), शिल्पा (पैरा एथलेटिक्स).

यह भी पढ़ें- Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z