सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पति पत्नी के बीच की लड़ाई ने जानलेवा मोड़ ले लिया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों का दिल दहल गया है. वीडियो में एक बहसबाजी के दौरान गुस्साया पति अपनी पत्नी को छत से धक्का दे देता है जिसके बाद घर में चीख पुकार मच जाती है. वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान भी हैं और आग बबूला भी हो रहे हैं. वीडियो देखकर आपको भी लगेगा कि कैसे छोटा सा विवाद एक बड़े हादसे में बदल जाता है और हमें भनक भी नहीं लगती.
शख्स ने महिला को छत से दे दिया धक्का
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें छत पर खड़े पति पत्नी में विवाद हो रहा है जैसा कि वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है. वीडियो में आगे दिखता है कि शख्स छत पर खड़ा दीवार बना रहा होता है और महिला उसके पास खड़ी उससे बहस कर रही होती है. तभी शख्स का गुस्सा बढ़ जाता है और वो महिला के करीब चला जाता है, लेकिन बावजूद इसके महिला का न तो गुस्सा थमता है और न ही उसकी बहस. और इसके बाद जो होता है वो आपका दिल दहला देने के लिए काफी है.
मुंह के बल लुढ़कते हुए नीचे गिरी महिला
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स महिला के करीब जाकर उसे छत से धक्का दे देता है, धक्के के बाद महिला सीढ़ियों से बुरी तरह लुढ़कते हुए नीचे आ गिरती है. ये सब देखकर वीडियो बना रही लड़की उसे बचाने दौड़ती है और वहां कोहराम मच जाता है. महिला के गिरते ही कैमरा एंगल भी बिगड़ जाता है और केवल चीख पुकार सुनाई देने लगती हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हैरान रह गए यूजर्स
वीडियो को creat_or10kk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…गुस्से पर हमेशा काबू रखना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…एक महिला गिर गई है और लोग फालतू के कमेंट्स कर रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतना झगड़ा भी नहीं करना चाहिए कि सामने वाला अपना आपा खो दे.
यह भी पढ़ें: CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल



.jpg)

