कहते हैं कि पिता के बाद अगर परिवार का कोई सहारा होता है तो वह बेटा होता है. मर्द को हमेशा से समाज ने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है. ऐसे में एक पिता जब अपनी आखिरी सांसे गिन रहा होता है तो सारी सीख और निर्देश बेटे को ही देकर जाता है, फिर चाहे बेटा जवान हो या फिर बच्चा. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें भीग गई हैं और लोग भावुक हो गए हैं. वीडियो में अपनी आखिरी सांसे गिन रहा पिता अपने 7 साल के बेटे को जो बातें कह रहा है वो आपको भी रुला देंगी.
कैंसर से जूझ रहे पिता ने बेटे को दिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जो कैंसर का पेशेंट बताया जा रहा है अपनी आखिरी सांसे गिनता हुआ जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. शख्स के पास उसका बेटा है जिसकी उम्र लगभग 7 साल है और अपने पिता की बातों को बड़े गौर से सुन रहा है. पिता अपनी आखिरी सांसे गिनता हुआ बेटे से कहता है कि हमेशा अपनी मां की बात मानना और उसे सुनना. हमेशा अपनी बहनों का ख्याल रखना. वीडियो में पिता का मैसेज सुनकर भावुकता की सभी हदें पार हो गई हैं. इतना इमोशनल वीडियो आपने शायद ही इससे पहले कभी देखा होगा.
पिता ने मौत की दहलीद पर भी रखा परिवार का ध्यान
वीडियो में पिता की बातचीत को बेटा बड़े गौर से सुन रहा होता है मानों जिम्मेदारी उठाने के लिए वो तैयार हो गया हो. पिता की बातें भी साफ बता रही हैं कि जिंदगी के बाद भी उसे परिवार की कितनी फिक्र है और वो अपने परिवार को किसी परेशानी में नहीं देख सकता. वीडियो इतना इमोशनल है कि यूजर्स की आंखें भर आई हैं और लोग अब इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, हमें तो रोना आ गया
वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मुझे तो रोना आ गया, इस उम्र में पिता से बिछड़ने का दुख मैं समझ सकता हूं. एक और यूजर ने लिखा…पिता की जगह कोई नहीं ले सकता, पिता ही आपका सबसे बड़ा हमदर्द है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यह पल सबसे दर्दभरा है, वक्त के साथ सब सही हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल



.jpg)

