Video Viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को महाराष्ट्र के नासिक जिले का बताया जा रहा है. जिसमें एक ट्रक सीधा फ्लाईओवर से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया एप X पर शेयर होते ही तेजी से वायरल होने लगा और अब तक इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो को 2.5 हजार लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है. इस वीडियो के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल करने लगे. कुछ लोग ड्राइवर को दोषी करार दे रहे हैं तो कुछ का कहना है कि शायद ट्रक में कुछ खराबी आ गई होगी.
वीडियो में क्या आया नजर?
इस छोटे से वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक ट्रक अपनी नॉर्मल स्पीड से आ रहा होता है. तभी कुछ ही देर बाद वो अपना संतुलन खो देता है, जिससे ट्रक इधर-उधर जाने लगता है. ड्राइवर भी अपनी और से ट्रक को संभालने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन ट्रक संभल नहीं पाता और कुछ देर बाद ट्रक सीधा फ्लाईओवर के साइड पर लटक जाता है, और फिर ट्रक नीचे गिर जाता है. यह सारा दृश्य वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है. जिसमें ट्रक के गिरने के पूरे दृश्य को साफ देखा जा सकता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एप X पर Govind Pratap Singh | GPS नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है.
ये बहुत ही खतरनाक है!! 😳😳
महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रक फ्लाईओवर से सीधे नीचे आ गिरा. pic.twitter.com/jbe6UmVX0t
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) July 27, 2026
यह भी पढ़ेंः Snake on Airplane Wing: हवा में था हवाई जहाज, तभी फन फैलाए दिखा काला नाग; वीडियो वायरल
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर लिखता है कि ड्राइवर बच गया हो या मर गया लेकिन उम्मीद है कि वह मर गया हो, क्योंकि ये ट्रक ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं. वही एक दूसरा यूजर बड़े ही मजाकियां अंदाज मे लिखता है कि या तो ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या फिर ट्रक ने. एक अन्य यूजर लिखता है कि सरकार को शराब पीकर ट्रक चलाने वालो को रोकने के लिए एक अलग कानून बना देना चाहिए. इस वीडियो के कमेंट में लोग ड्राइवर को दोषी करार देते हुए नजर आते है. लेकिन कुछ लोग इसके जवाब में कहते हैं कि जरुरी नहीं ड्राइवर की ही गलती हो, हो सकता है ट्रक में कुछ खराबी होने के कारण ट्रक अपना संतुलन खो बैठा और फ्लाईओवर से सीधे नीचे आ गिरा. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ेंः पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल





.jpg)