4.5 किमी जाने में लगे 47 मिनट! बेंगलुरु ट्रैफिक का वीडियो देख चकरा जाएगा सिर- वीडियो वायरल

4.5 किमी जाने में लगे 47 मिनट! बेंगलुरु ट्रैफिक का वीडियो देख चकरा जाएगा सिर- वीडियो वायरल


बेंगलुरु की सड़कों पर ट्रैफिक का बुरा हाल किसी से छुपा नहीं है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों को फिर से इस समस्या पर चर्चा करने पर मजबूर कर दिया है. एक शख्स ने अपने कार के नेविगेशन का वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे बेंगलुरु में सिर्फ 4.5 किलोमीटर की दूरी तय करने में उसे एक घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया. यह वीडियो शहर के उन लाखों लोगों के दर्द को बयां करता है, जो रोजाना घंटों जाम में फंसे रहते हैं.

1 घंटे गाड़ी चलाने के बाद भी बचा था 47 मिनट का सफर

आदित्य सक्सेना नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में उनकी कार की इंफोटेनमेंट नेविगेशन स्क्रीन दिखाई देती है, जिस पर महज 4.5 किलोमीटर की दूरी के लिए 47 मिनट का समय दिखाया जा रहा होता है. इसके बाद जब कैमरा सड़क की ओर घूमता है, तो सामने गाड़ियों की लंबी कतार और चींटी की रफ्तार से रेंगता ट्रैफिक नजर आता है.

1 घंटा गाड़ी चलाने के बाद भी नहीं पहुंचे मंजिल पर

आदित्य ने कैप्शन में बेहद मजेदार और हैरान कर देने वाला वाकया शेयर किया. उन्होंने बताया कि सफर शुरू करने से ठीक एक घंटे पहले नेविगेशन ऐप ने Destination तक पहुंचने का समय 45 मिनट दिखाया था. लेकिन पूरा 1 घंटा गाड़ी चलाने के बाद भी ऐप पर वही 47 मिनट का समय दिखाई दे रहा था. यानी एक घंटे तक ट्रैफिक में रेंगने के बाद भी वो अपनी मंजिल से उतनी ही दूरी पर थे.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दिल्ली-बेंगलुरु के ट्रैफिक को लेकर यूजर्स में छिड़ गई बहस

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही दिल्ली और बेंगलुरु के ट्रैफिक को लेकर एक नई बहस छिड़ गई. नेटिजन्स दोनों शहरों के जाम की तुलना करते हुए अपनी-अपनी राय देने लगे. एक यूजर ने लिखा… “दिल्ली में ट्रैफिक चाहे कितना भी खराब हो, गाड़ियां कम से कम चलती तो रहती हैं, बेंगलुरु में तो लोग ट्रैफिक जाम में ही अपनी आधी जिंदगी बिता देते हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा… “दिल्ली वाले तो बेवजह ही रोते हैं, असली सब्र का इम्तिहान तो बेंगलुरु की सड़कों पर देना पड़ता है जहां 4 किलोमीटर जाने में पूरा एक युग बीत जाता है.” तीसरे यूजर ने लिखा… “दिल्ली में अगर जाम लगता है तो सड़कें चौड़ी हैं, लेकिन बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर इतना खराब है कि यहां गूगल मैप्स भी हिम्मत हार जाता है.”

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल