Dharmendra Pradhan Resignation News: राजनीति में टाइमिंग सब कुछ होती है और इस बार इसी टाइमिंग ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुरी तरह फंसा दिया है. जिस पल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सामने आया, उसी पल इंटरनेट को राजनाथ सिंह का पुराना डायलॉग याद आ गया, जिसमें वह दावा कर रहे थे कि एनडीए सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते. नतीजा यह हुआ कि कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर मीम्स, तंज और वन लाइनर्स की पूरी बाढ़ आ गई, और राजनाथ सिंह एक बार फिर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए.
कभी दावा था ‘यहां त्याग पत्र नहीं होते’, अब खुद बना मजाक
वायरल क्लिप में राजनाथ सिंह मंच से भरोसे के साथ कहते नजर आते हैं कि “मंत्रियों के त्याग पत्र नहीं होते भैया, ये UPA गवर्नमेंट नहीं है, ये NDA गवर्नमेंट है”. उस वक्त यह बयान एक सामान्य राजनीतिक जुमला भर लगा था, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने इसे मिनटों में इंटरनेट का सबसे बड़ा तंज बना दिया. यूजर @DrLaxman_Yadav समेत कई एक्स यूजर्स ने इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए मौजूदा हालात पर करारा कटाक्ष किया, और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई.
NDA सरकार में भी इस्तीफ़े होते हैं. pic.twitter.com/BBSclo8Ecc
— Dr. Laxman Yadav (@DrLaxman_Yadav) July 25, 2026
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर Gen-Z की ‘नो-फिल्टर’ क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
यह कोई पहली बार नहीं है
मजे की बात यह है कि यह वीडियो पहले भी एक बार ट्रेंड कर चुका है. जब NEET पेपर लीक विवाद के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हुई थी, तब भी यही क्लिप निकालकर लोगों ने राजनाथ सिंह को याद दिलाया था कि उनके शब्द कभी भी उनके गले की फांस बन सकते हैं. अब इस्तीफा असल में हो चुका है, तो यह वीडियो फिर से पूरी ताकत के साथ वापसी कर चुका है.
यूजर्स बोले अब क्या कहेंगे भैया
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन दो हिस्सों में बंट गया. एक बड़े तबके ने इसे शुद्ध राजनीतिक विडंबना बताते हुए मजेदार मीम्स और वन-लाइनर्स के जरिए राजनाथ सिंह के पुराने आत्मविश्वास पर चुटकी ली. यूजर्स ने इसे “Ho Gaya 😅🤣🤣” जैसे मजाकिया अंदाज में पेश किया, तो एक यूजर्स कहा कि “आ गया ऊंट पहाड के नीचे”, तो दूसरे ने तंज कसा “अगर नम्बर इथेनोल वाले” है. वहीं एक में तारीफ करते हुए कहा “झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए”. कुछ ने सवाल उठाया कि नेता पहले इतने दावे से बयान क्यों देते हैं जब हालात बदलते ही वही बयान उनके खिलाफ चला जाता है. वहीं एक छोटे तबके ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि इस्तीफा लेना ही यह दिखाता है कि सरकार का मास्टस्ट्रोक है, न कि यह बयान झूठा साबित हुआ. कुल मिलाकर, यह वीडियो अब सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि इंटरनेट के सबसे पसंदीदा ट्रोल मटेरियल में बदल चुका है.
यह भी पढ़ें: मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल





