शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही राजनीति और सोशल मीडिया का पारा अचानक चढ़ गया है. जहां एक तरफ यह खबर आग की तरह फैली, वहीं दूसरी तरफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुखिया अभिजीत दीपके का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबर मिलते ही अभिजीत दीपके की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनका यह रिएक्शन इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
कान पर फोन, नजरें आसमान में… और चेहरे पर जीत की मुस्कान!
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके कान में फोन लगाए हुए हैं. जैसे ही फोन पर उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी मिलती है, वे खुशी से झूम उठते हैं. वीडियो में वे आसमान की तरफ देखते हुए हाथ उठाते हैं और अपनी इस ‘जीत’ का जश्न मनाते नजर आते हैं. उनका यह बेफिक्र और उत्साही अंदाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है.
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सुनने के बाद अभिजीत दीपके pic.twitter.com/0oMdNZTNWL
— Aliansari (@Saif_Official85) July 25, 2026
छात्रों के प्रदर्शन के बीच वायरल हुआ यह रिएक्शन
NEET परीक्षा में हुई धांधली को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से युवाओं और छात्र संगठनों का भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा था. इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का यह वीडियो आना यह दिखाता है कि इस फैसले का राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कितना बड़ा असर पड़ा है. कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों का दावा है कि यह उनके संघर्ष और प्रदर्शन की बड़ी जीत है.
यह भी पढ़ें: CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, ये सच्चाई की जीत है
वीडियो को @Saif_Official85 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये जीत की खुशी है, अगर चाह लो तो कुछ भी हो सकता है. एक और यूजर ने लिखा…अभिजीत दीपके ने लाखों बच्चों के हक की लड़ाई लड़ी और वो कामयाब हो गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….सच्चाई की जीत हुई, ये खुशी वाकई में मैटर करती है.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल





