भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू


टीम इंडिया में नए खिलाड़ियों की जैसे बौछार हो रही है. धड़ाधड़ युवाओं को डेब्यू कैप मिल रही है और जिम्बाब्वे टूर पर अशोक शर्मा और यश ठाकुर को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला. मगर अशोक और यश ऐसे सबसे पहले भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे जाकर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है.

दरअसल जिम्बाब्वे में अब तक कुल 24 भारतीय क्रिकेटर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं. विराट कोहली से लेकर रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने भी अपने टी20 करियर का सबसे पहला मैच जिम्बाब्वे में ही खेला था. साल 2024 के बाद कुल 6 भारतीय क्रिकेटरों ने जिम्बाब्वे टूर पर अपना डेब्यू किया है, जिनमें अभिषेक शर्मा भी एक हैं. यहां देख लीजिए उन सभी 24 भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट, जिन्होंने जिम्बाब्वे की धरती पर अपना टी20 डेब्यू किया.

कौन हैं वे 24 भारतीय क्रिकेटर?

  • विराट कोहली
  • नमन ओझा
  • रविचंद्रन अश्विन
  • अमित मिश्रा
  • स्टुअर्ट बिन्नी
  • मनीष पांडे
  • केदार जाधव
  • अक्षर पटेल
  • संदीप शर्मा
  • संजू सैमसन
  • ऋषि धवन
  • मनदीप सिंह
  • केएल राहुल
  • युजवेंद्र चहल
  • जयदेव उनादकट
  • धवल कुलकर्णी
  • बरिंदर सरान
  • अभिषेक शर्मा
  • ध्रुव जुरेल 
  • रियान पराग
  • साई सुदर्शन
  • अशोक शर्मा
  • यश ठाकुर

विराट कोहली ने भी साल 2010 में जिम्बाब्वे जाकर अपना सबसे पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. विराट उस मैच में नंबर-5 पर बैटिंग करने आए थे और 26 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. उसी मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने भी टी20 में अपना डेब्यू किया था. अश्विन ने उस मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाया था.

पिछले दो साल के भीतर भारतीय टीम में कई सारे खिलाड़ियों को डेब्यू कैप मिली है. उनमें से अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, साई सुदर्शन, अशोक शर्मा और यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है.

यह भी पढ़ें:

तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन

गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? BCCI लेगी बड़ा एक्शन; भारत के ब्रिटेन दौरे की होगी समीक्षा