जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान


भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 90 रनों की जीत के बाद कहा कि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की चोट के कारण रविवार को खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी20 मैच में टीम को कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं. प्रिंस यादव अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए. चोटिल होने से पहले वह दो विकेट झटक चुके थे.

दूसरे टी20 में भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए थे. जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन ही बना सकी. भारत के लिए ईशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रनों की शानदार पारियां खेली. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर ने भारत की जीत के बाद कहा, “दुर्भाग्य से हमारा एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है, इसलिए कल (रविवार) के मैच में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.”

अय्यर ने आगे कहा, “ईशान और तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की. मुझे लगा था कि इस विकेट पर 180 से 200 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर होगा, लेकिन हमने 220 रन बना लिए, जो टीम के लिए बोनस साबित हुआ. मैदान पर यही रवैया होना चाहिए. वर्तमान में रहकर अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से अमल में लाना सबसे अहम है.”

युवा टीम के निडर रवैये पर अय्यर ने कहा, “जी हां, खेल के प्रति यही दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. मुझे लगता है कि यह सब रवैये पर निर्भर करता है. पिछली उपलब्धियों पर ज्यादा ध्यान न दें. आगे बढ़ते रहें और सबसे महत्वपूर्ण बात, वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें. आपको मिलने वाले हर अवसर का भरपूर लाभ उठाना होगा. कल एक और अवसर है, इसलिए हम इसके लिए उत्सुक हैं.”

यह भी पढ़ें- 

हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान