वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला


पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 25 जुलाई (शनिवार) से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने खेलने से इनकार कर दिया. टीम के हेड कोच डैरन सैमी ने कहा कि यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है. पहला मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. 

सैमी ने सीरीज की शुरुआत से पहले अल्जारी जोसेफ को लेकर कहा, “मिस्टर जोसेफ ने चयन से इनकार कर दिया. यह हालात की सच्चाई है. उन्हें चुना गया था. वे अब चोट से उबरकर वापस आ रहे हैं और उसके बाद की वजहों से, उन्होंने यह चयन ठुकरा दिया है.

डायरेक्टर्स पर छोड़ा फैसला 

कोच ने आगे कहा, “यह फैसला मेरी समझ से परे है. मैं यह फैसला डायरेक्टर्स पर छोड़ता हूं कि वे ऐसा कोई समाधान निकालें जिससे कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी सिलेक्शन को ठुकरा सकें.”

स्क्वॉड का एलान करते वक्त वेस्टइंडीज बोर्ड की तरफ से रिलीज में कहा गया था कि अल्जारी जोसेफ निजी कारणों के चलते उपलब्ध नहीं हैं. लेकिन अब कोच ने कुछ और ही खुलासा कर दिया. 

बैक इंजरी से परेशान अल्जारी जोसेफ 

बैक इंजरी के चलते अल्जारी ने भारत और न्यूजीलैंड का दौरा मिस किया था. हालांकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए वापसी की, जहां उन्होंने 6 विकेट चटकाए. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया. लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया. 

अल्जारी जोसेफ का करियर 

नजर डालें अल्जारी जोसेफ के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो अब तक उन्होंने 42 टेस्ट, 88 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 79 पारियों में उन्होंने 130 विकेट लिए. इसके अलावा वनडे की 85 पारियों में अल्जारी ने 141 विकेट अपने नाम किए. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 44 पारियों में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ने 62 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में उनकी इकॉनमी 9.24 की और बेस्ट फिगर 5/40 का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू