‘भैया वायरल हो जाओगे’…दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

‘भैया वायरल हो जाओगे’…दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल


Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी यात्रियों के बीच बहस देखने को मिलती है तो कभी छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन जाती है. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीट को लेकर एक महिला और एक पुरुष यात्री के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे पब्लिक प्लेस में बदतमीजी और गलत बता रहे हैं तो कुछ लोग सीट को लेकर हुए इस विवाद पर अपनी राय दे रहे हैं.

सीट को लेकर शुरू हुई बहस

वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो के एक कोच का सीन दिखाई देता है. एक पुरुष यात्री सामान्य सीट पर बैठा होता है. तभी एक महिला उसके पास आती है और उससे सीट खाली करने के लिए कहती है. पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस सीट पर युवक बैठा था, वह महिलाओं के लिए आरक्षित सीट नहीं थी. जब युवक सीट छोड़ने से इनकार करता है, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. महिला लगातार उससे बात करती रहती है, जबकि युवक भी अपनी बात रखता दिखाई देता है. इसी दौरान कोच में मौजूद अन्य यात्री पूरी घटना को देखते रहते हैं और कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं.

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में दोनों के बीच बहस धीरे-धीरे बढ़ती हुई नजर आती है. बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते और मजाक करते दिखाई देते हैं. इसी बीच एक महिला, जो इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है, बार-बार कहती सुनाई देती है, भैया शांत हो जाओ… भैया वायरल हो जाओगे अब… पूरे कोच में हल्ला मचा दिया… थोड़ी तो शांत रहो… बड़े हो, थोड़ी शराफत दिखाओ… ये जनकपुरी वेस्ट वाली मेट्रो है. इसके बाद भी बहस कुछ देर तक जारी रहती है और कोच का माहौल गर्म बना रहता है.

यह भी पढ़ें – Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं… ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू

वीडियो को लेकर क्या किया जा रहा है दावा?

वीडियो शेयर करने वाली पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक पर सिर्फ इसलिए सीट छोड़ने का दबाव बनाया गया क्योंकि वह पुरुष था, जबकि सीट महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं थी. पोस्ट के अनुसार, युवक के सीट छोड़ने से इनकार करने पर महिला ने उसे अन्य यात्रियों के सामने शर्मिंदा करने की कोशिश की. इसी दावे के आधार पर पोस्ट में पुरुषों के साथ व्यवहार और Men Mental Health का मुद्दा भी उठाया गया है. हालांकि वायरल वीडियो में यह साफ तौर पर नहीं दिखता कि विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई थी और बाद में मामला किस तरह खत्म हुआ.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी. कई लोगों ने लिखा कि अगर सीट आरक्षित नहीं थी, तो किसी भी यात्री को वहां बैठने का अधिकार है और केवल पुरुष होने की वजह से सीट छोड़ने का दबाव बनाना सही नहीं है. कुछ यूजर्स ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर महिला और पुरुष दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि मेट्रो में ऐसे विवादों से बचने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है. कई यूजर्स का मानना था कि किसी भी यात्री को सबके सामने अपमानित करना सही नहीं है.

यह भी पढ़ें – Viral Video Car: डिलीवरी लेते ही कांड… शोरूम से कार निकालते ही कर दिया एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे