Nepal School Children Viral Video: बारिश के मौसम में स्कूल जाना बच्चों के लिए आसान नहीं होता है, खासकर तब जब रास्ता पहाड़ी हो और लगातार बारिश हो रही हो. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में तीन छोटे-छोटे स्कूली बच्चे रंग-बिरंगे रेनकोट पहनकर बारिश के बीच हाथों में हाथ डालकर पहाड़ी रास्ते पर स्कूल जाते नजर आते हैं. बच्चों की मासूमियत, उनका साथ और बिना किसी घबराहट के आगे बढ़ने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बारिश में हाथ पकड़कर पहाड़ चढ़ते दिखे नन्हे बच्चे
वायरल वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है. इसे इंस्टाग्राम यूजर अनिल बुड ने शेयर किया है. उन्होंने सफर के दौरान पहाड़ी रास्ते पर तीन छोटे स्कूली बच्चों को देखा और उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में बच्चे बारिश के बीच पहाड़ी सड़क पर धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाते दिखाई देते हैं. तीनों ने गुलाबी, पीले और हरे रंग के रेनकोट पहन रखे हैं और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ-साथ चल रहे हैं. बारिश की वजह से उनके स्कूल यूनिफॉर्म का ज्यादातर हिस्सा रेनकोट से ढका हुआ नजर आता है.
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स बच्चों को देखकर उन्हें आवाज भी लगाते हैं. हालांकि, बच्चे उनकी ओर ध्यान देने के जगह चुपचाप अपने रास्ते पर चलते रहते हैं. वे बिना रुके सावधानी से पहाड़ी रास्ते पर आगे बढ़ते दिखाई देते हैं. वीडियो में बच्चों के छोटे-छोटे कदम और उनका एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलना लोगों का ध्यान खींच रहा है. सबसे छोटे बच्चे का एक हाथ जेब में रखकर आत्मविश्वास से चलना भी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया.
यह भी पढ़ें – Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते… CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बेहद प्यारा बताया. कई यूजर्स ने कहा कि बच्चों की मासूमियत और उनका साथ देखकर दिल खुश हो गया. कुछ लोगों ने कमेंट किया, क्या प्यारा सीन है. वहीं कई यूजर्स सबसे छोटे बच्चे के अंदाज के दीवाने हो गए. उनका कहना था कि जेब में हाथ डालकर चलते उस बच्चे का स्टाइल पूरे वीडियो की सबसे क्यूट बात है.
यह भी पढ़ें – Bear Attack Viral Video : रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ…देखें वायरल वीडियो





