‘स्टूडेंट्स को ज़्यादा खतरा होगा…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच DU पर क्यों भड़कीं पूजा भट्ट?

‘स्टूडेंट्स को ज़्यादा खतरा होगा…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच DU पर क्यों भड़कीं पूजा भट्ट?


Pooja Bhatt On Delhi University: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लगातार बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिल रहा है. कई स्टार्स के बाद अब इस मामले को लेकर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी बात रखी है, हालांकि वो इस दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी पर भड़क गईं. दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक एडवायजरी जारी करते हुए अपने स्टूडेंट्स को इस प्रोटेस्ट से दूर रहने की सलाह दी है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स के लिए जारी की एडवायजरी 

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट को ध्यान में रखते हुए एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि फैकल्टी और स्टूडेंट्स दिल्ली में जारी प्रदर्शन और गैर कानूनी भीड़ का हिस्सा ना बनें. ऐसी गतिविधियां आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है. डीयू ने अपने स्टूडेंट्स से आगे कहा कि वे कानून का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी पर भड़कीं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस बयान पर नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि यूनिवर्सिटी को स्टूडेंट्स की आवाज दबानी नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें बोलने की आजादी देनी चाहिए. पूजा भट्ट ने एक्स पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक्स हैंडल की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर स्टूडेंट्स की आवाज दबाई जाती है, तो उनकी सुरक्षा को ज़्यादा खतरा होगा. यदि हम उनके फ्यूचर को लेकर सच में चिंतित है तो हमें चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके बोलने के हक का सपोर्ट करना चाहिए.’

प्रोटेस्ट क्यों कर रहे हैं स्टूडेंट्स

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. पहले शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा ये प्रोटेस्ट अब हिंसक रूप ले  चुका है. स्टूडेंट्स के इस प्रोटेस्ट को एक के बाद एक लगातार बॉलीवुड सेलेब्स का भी समर्थन मिल रहा है. 

पूजा भट्ट के बारे में 

पूजा भट्ट दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी और 90 के दशक की एक्ट्रेस हैं. 17 साल की उम्र में फिल्म ‘डैडी’ से डेब्यू करने वाली पूजा ने बतौर एक्ट्रेस ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘सड़क’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई थी. वहीं ‘पाप’, ‘जिस्म 2’ जैसी फिल्मों के लिए बतौर डायरेक्टर काम किया.