कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

दुनिया के सबसे पॉपुलर और अमीर यूट्यूबर्स में शुमार मिस्टर बीस्ट यानी जिमी डोनाल्डसन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड थिया बूसेन के साथ शादी कर ली है. कपल ने कैरेबियन सागर के एक खूबसूरत प्राइवेट आइलैंड पर सीक्रेट वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. शादी के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर थिया बूसेन कौन हैं, जिन्होंने मिस्टर बीस्ट का दिल जीता. 

कौन हैं थिया बूसेन? 
मिस्टर बीस्ट की पत्नी बनने के बाद थिया बूसेन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. वो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी एक खास पहचान बना चुकी थीं. इंटरनेट की दुनिया में उन्हें ‘TheaBeasty’ के नाम से जाना जाता है. वो एक मशहूर गेमिंग कंटेंट क्रिएटर, ट्विच (Twitch) स्ट्रिमर और एस्पोर्ट्स कमेंटेटर हैं. थिया दक्षिण अफ्रीकी ई-स्पोर्ट्स संगठन निक्सू (Nixuh) की सह-मालकिन भी हैं. 

कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

कितनी पढ़ी-लिखी हैं थिया बूसेन?
थिया बूसेन का जन्म 5 दिसंबर 1997 को केप टाउन, साउथ अफ्रीका में हुआ था. थिया केवल एक गेमर ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी बेहद अव्वल रही हैं. उन्होंने ‘स्टेलनबॉश यूनिवर्सिटी’ से लॉ और साइकोलॉजी में पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से ‘ह्यूमन कॉग्निटिव न्यूरोसाइकोलॉजी’ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. इसके साथ ही वो एक ऑथर भी हैं और ‘द मार्क्ड चिल्ड्रेन’ नाम की नॉवेल लिख चुकी हैं. 

कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

ये भी पढ़ेंः सलमान खान के लिए घंटों इंतजार करती थीं काजल अग्रवाल? एक्ट्रेस बोलीं—’बॉलीवुड को साउथ से सीखनी चाहिए पंक्चुएलिटी’

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
मिस्टर बीस्ट और थिया बूसेन की पहली मुलाकात साल 2022 में हुई थी, जब मिस्टर बीस्ट साउथ अफ्रीका के दौरे पर गए थे. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक डिनर पर दोनों पहली बार मिले थे. थिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो मिस्टर बीस्ट की सादगी और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर से काफी इम्प्रेस हुई थीं. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने दिसंबर 2024 में सगाई की थी और अब उन्होंने शादी रचा ली है. 

कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं थिया बूसेन
मिस्टर बीस्ट ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे मेरी मिसेज बीस्ट मिल गई. ये मेरी
ज़िंदगी का सबसे अच्छा दिन था.’ उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

बात दें कि थिया बूसेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं और उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं. 

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, धमाल 4′ की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट