मारो, मारो, जान ले लो… जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी

मारो, मारो, जान ले लो… जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी


CJP Jantar Mantar Parliament March: पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक अजीब सी तस्वीर सामने आई. संसद की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इस दौरान एक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. लाठी चार्ज के दौरान एक युवा पुलिस के सामने अड़ गया. इस दौरान छात्र ‘मारो, मुझे मारो, मेरी जान ले लो’ कहता हुआ सुनाई दिया. 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग इसे धड़ाधड़ वायरल करने लगे और पुलिस और सरकार के इस रवैये पर नाराजगी जताने लगे. बता दें, कॉकरोज जनता पार्टी के आह्वान पर आज संसद मार्च का आह्वान किया गया था, जिसमें शामिल होने के बाद देश के कोने-कोने से हजारों छात्र जंतर-मंतर पहुंचे हैं. 

वीडियो में दिखा छात्रों का हौसला

कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जैसे ही छात्रों ने संसद की ओर कूच करना शुरू किया, पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए लाठी चार्ज कर दिया. इस दौरान कई छात्र इधर-उधर भागते नजर आए. हालांकि, एक छात्र पुलिस के सामने डट गया. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस छात्र को घेरे खड़ी है और उस पर चारों तरफ से लाठी बरसाई जा रही हैं, लेकिन वह छात्र आक्रोश में डटा हुआ है और अपने शरीर पर लाठियां सहता जा रहा है. 

महिला पुलिस कर्मी ने बचाया

वीडियो में आगे दिखता है कि लाठी खाते छात्र को बचाने के लिए RAF की एक महिला जवान आगे आती है और उस छात्र को वहां से दूर करती है. इस दौरान वह छात्र गुस्से में नजर आता है, लेकिन अधिकारी उसे समझा-बुझाकर वहां से अलग करते हैं. इस दौरान बहुत से युवा वहां पर दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस बल प्रयोग करती नजर आई. 

पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए की बैरिकेटिंग

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी के बुलाए गए संसद मार्च में हजारों छात्र पहुंचे हैं, जिन्हें संसद की तरफ कूच करने से रोकन के लिए पुलिस ने भारी व्यवस्था की है. इस दौरान संसद की तरफ जाने वाले तीनों रास्तों पर बैरीकेटिंग की गई हैं. वहीं आरएफ, दिल्ली पुलिस के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. 

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?