Dandeli Zipline Accident Video: आजकल घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोग अक्सर ऐसी जगहों पर ट्रिप प्लान करते हैं जहां पर वे एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सके. हालांकि, कई बार यही जुनून जिंदगी भर के लिए भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.
यह वीडियो कर्नाटक के दांडेली स्थित स्टार्लिंग रिवर रिजॉर्ट का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान एक हादसे का शिकार हो जाता है. इस वीडियो को देखकर हर कोई एडवेंचर स्पोर्ट्स की सेफ्टी को लेकर सवाल उठा रहा है.
वीडियो में क्या दिख रहा है
वायरल वीडियो में एक शख्स सिर पर हेलमेट और शरीर पर सेफ्टी हार्नेस पहन कर जिपलाइन पर हवा में झूलता हुआ नजर आ रहा है. शुरुआत में तो वह सामान्य तरीके से हवा में लटक रहा होता है, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक जिपलाइन रस्सी टूट जाती है और वे निचे गिर जाता है. यह पूरा नजारा ऊपर से बनाई गई रिकॉर्डिंग में कैद हुआ है, जिसमें नीचे हरा-भरा मैदान और पेड़-पौधे भी दिखाई दे रहे थे. हालांकि, उस व्यक्ति के गिरने के बाद उसकी क्या स्थिति रही, इसकी पुष्टि वीडियो में नहीं की गई है. इस वीडियो को घर के कलेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
A man narrowly escaped tragedy after a tree suddenly collapsed at Starling River Resort in Dandeli, India. pic.twitter.com/g0rH1np68p
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) July 19, 2026
यह भी पढ़ेंः Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो… खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स
लोगों ने वीडियो पर दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा कि भारत में इस तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज नहीं करनी चाहिए क्योंकि यहां इंसान की जिंदगी की उतनी कद्र नहीं की जाती. वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऐसी एडवेंचर एक्टिविटीज करने के बाद सालों तक बिस्तर पर पड़े रहना पड़ सकता है. एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सही जगह नहीं है, क्योंकि यहां सामान्य जिंदगी जीना ही एक एडवेंचर से कम नहीं है. कुछ लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए लिखा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स कराने वाली कंपनियां सुरक्षा का ध्यान नहीं रखतीं, जिस वजह से ऐसे हादसे होते हैं. एक यूजर ने यह भी लिखा कि “डर के आगे जीत है” जैसी लाइनें एनर्जी ड्रिंक के विज्ञापन की हैं, लेकिन लोग इसे स्लोगन की तरह अपना लेते हैं और सेफ्टी चेक को कमजोरी समझने लगते हैं, जिसका नतीजा ऐसे हादसों के रूप में सामने आता है. कुल मिलाकर इस वीडियो ने एक बार फिर एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
यह भी पढ़ेंः ‘रील बना रही थी हजामत बन गई’ डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल





