नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई


मेजर लीग क्रिकेट 2026 का खिताब लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने जीत लिया है. टीम ने फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हराया. 164 रनों को डिफेंड करते सुनील नरेन ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 13 ओवरों में अपना स्पेल खत्म कर लिया था. नरेन ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए. 14वें ओवर में जेसन होल्डर ने मात्र 4 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, तब लगा कि नाइट राइडर्स आसानी से मैच जीत जाएगा लेकिन Obus Pienaar की शानदार पारी ने मैच को अंतिम गेंद तक रोमांचक बनाए रखा.

नाइट राइडर्स के लिए अली खान ने 19वां ओवर डाला, जिसमें 15 रन आए. 18वें ओवर में भी 15 रन आए थे, जिससे अंतिम ओवर में मैच रोमांचक हो गया. 6 गेंदों में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, वाशिंगटन फ्रीडम के पास 4 विकेट बचे थे और स्ट्राइक पर 47 रन बनाकर खेल रहे Obus Pienaar थे. van Schalkwyk ने आखिरी ओवर डाला, जिनकी पहली गेंद पर छक्का आ गया.

अब 5 गेंदों में 8 रन चाहिए थे, दूसरी गेंद पर van Schalkwyk ने Obus Pienaar का विकेट लेकर बाजी पलट दी। उन्होंने अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज हॉलैंड को भी चलता कर दिया. Ferguson ने चौथी गेंद पर चौका मार दिया, लेकिन अगली गेंद पर सिर्फ 1 रन ले सके.

1 गेंद पर चाहिए थे 3 रन

आखिरी गेंद पर Milantha को मिली, वह बड़ी बॉउंड्री से जीत सकते थे और 2 रन लेकर ड्रा कर सकते थे. वह बॉउंड्री तो नहीं लगा सके, लेकिन पहला रन कंप्लीट कर लिया, दूसरे रन के प्रयास में रन आउट हो गए और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 1 रनों से खिताबी मुकाबले को जीत लिया.

यह भी पढ़ें- लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

इससे पहले सुनील नरेन ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की थी, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 13 रन दिए और 3 महत्वूर्ण विकेट चटकाए. कप्तान जेसन होल्डर ने भी 3 विकेट लिए. अली खान और आंद्रे रसेल को कोई विकेट नहीं मिला, शादले वैन शल्कविक ने 2 विकेट लेकिन वह काफी महंगे भी साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 50 रन लुटाए.

सुनील नरेन को प्लेयर ऑफ द मैच और मेजर लीग क्रिकेट 2026 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. इससे पहले लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. उनके ओपनर कॉलिन मुनरो (40) और आंद्रे फ्लेचर (47) ने शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की थी.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए

शाहरुख खान ने दी बधाई

टीम के मालिक शाहरुख खान ने खिताब जीतने पर पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने सुनील नरेन, जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल को मेंशन करते हुए पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “सच में कमाल का प्रदर्शन. आप सबने कहा था कि हम यहाँ सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि जीतने आए हैं. और आपने यह करके दिखाया. आप सभी को बहुत प्यार. कोरबो लोरबो जीतबो!