सलमान खान के बाद अब आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो भेजकर आमिर खान को धमकी दी है. हालांकि एबीपी न्यूज इस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.
वहीं आमिर खान को मिली धमकी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है. मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हम ये पता कर रहे है की आखिर यह धमकी कहां से आई है… पहले इसका पता कर रहे हैं.” इन सबके बीच इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती का बयान भी आ गया है. उन्होंने कहा, “हम सोशल मीडिया पोस्ट और वॉइस क्लिप की सच्चाई की जांच कर रहे हैं.”
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली धमकी में लिखा है, ” जय श्री राम, जय सीता राम
मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है.
हमारा हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.
ये भी पढ़ें:-The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा है हंगामा
बता दें कि आमिर खान ने इस महीने की शुरुआत में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग घर पर इंटीमेट रजिस्टर्ड शादी की थी. वहीं एक्टर की इस तीसरी शादी पर काफी हंगामा मचा हुआ है. कई हिंदू संगठनों ने आमिर खान की शादी को लव जिहाद बताया है वहीं एक्टर के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया है.
इन सबके बीच एक इंटरव्यू में आमिर ने अपनी शादी पर मचे हो हल्ले पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी गौरी का धर्म नहीं बदला गया है और वो हिंदू भी नहीं हैं वो ईसाई हैं. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी और बहनों की शादी हिंदूओं से हुई है. एक्टर ने ये भी क्लियर किया था कि उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव ने भी धर्म नहीं बदला था.
ये भी पढ़ें:-Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट





