
माधुरी दीक्षित इस इवेंट में ब्लैक स्टाइलिश गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं. वहीं उनके पति डॉ. श्रीराम नेने व्हाइट ब्लेज़र और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम दिखाई दिए.

अनन्या पांडे व्हाइट लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने रेड कार्पेट पर कॉन्फिडेंस के साथ वॉक की और स्टाइलिश अंदाज में पोज देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला भी इवेंट में ब्लैक आउटफिट पहनकर पहुंचीं. उन्होंने रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में जमकर पोज दिए और अपने एलिगेंट लुक से सबका ध्यान खींच लिया.

सिंगर जोनिता गांधी ने भी इवेंट शिरकत की. इस दौरान वो ब्लैक गाउन पहने नजर आईं. अपने ग्लैमरस लुक, स्टाइलिश अंदाज से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

वहीं इवेंट में बॉबी देओल ने शानदार एंट्री ली. उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए.

बॉबी देओल इस इवेंट में अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ पहुंचे. इस दौरान बॉबी ब्लैक ब्लेज़र और मैचिंग पैंट में बेहद डैशिंग नजर आए, जबकि तान्या मैरून गाउन में अपने एलिगेंट लुक से सबका ध्यान खींचती दिखीं.

एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी इस इवेंट का हिस्सा बने. इस दौरान वो ऑल व्हाइट शर्ट लुक में दिखें और उन्होंने पैप्स को पोज भी दिए हैं.
Published at : 18 Jul 2026 11:05 AM (IST)





