बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल

बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल


Varanasi Italian Man Viral Video : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक विदेशी नागरिक की हरकतों ने इलाके के लोगों को हैरान और डरा दिया. शांत माहौल वाले इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक इटैलियन नागरिक अचानक सड़क पर आक्रामक तरीके से दौड़ता दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि उसने घरों में घुसकर सामान फेंका, लोगों पर झपटने की कोशिश की और एक स्थानीय निवासी को काट भी लिया. काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर हिरासत में ले लिया. इस पूरी घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 16 जुलाई को वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सप्तसागर मेडिसिन मार्केट इलाके में हुई. बताया गया कि विदेशी नागरिक घबराहट की स्थिति में इलाके में दौड़ता हुआ पहुंचा. इसके बाद वह एक इमारत में घुस गया और ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया. वहां उसने घर का सामान फेंकना शुरू कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. 

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी नागरिक का व्यवहार लगातार आक्रामक बना रहा. बताया जा रहा है कि उसने एक स्थानीय निवासी को काट भी लिया. इलाके के लोग उसे रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह इधर-उधर भागता रहा और हंगामा करता रहा. आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में किया और हिरासत में ले लिया. 

यह भी पढ़ें –  Russell Viper Snake Rescue Viral Video: झाड़ियों के बीच चुपचाप छिपा बैठा था खूंखार रसेल वाइपर, देखें स्नेक रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो

वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विदेशी नागरिक बिना शर्ट पहने सिर्फ एक हाफ पैंट पहने हुए दिखाई देता है. वीडियो में वह सड़क पर चिल्लाता, उछलता-कूदता और लोगों की ओर झपटता नजर आता है. साथ ही वह बार-बार चिल्लाते हुए भी सुनाई देता है. वीडियो में आसपास मौजूद लोग उससे दूरी बनाकर खड़े दिखाई देते हैं, जबकि पुलिस उसे कंट्रोल करने की कोशिश करती नजर आती है. 

सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने घटना पर हैरानी जताई, कुछ ने मजाकिया कमेंट्स न किए, जबकि कई यूजर्स ने विदेशी नागरिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने लिखा, शायद उसने किसी नशीली चीज का सेवन किया होगा, उसके देश में ऐसी चीजें काफी आम हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, वाराणसी में भांग के इस्तेमाल को लेकर नियम और सख्त होने चाहिए.  एक यूजर ने लिखा, कहीं किसी ने इसे भांग तो नहीं पिला दी. एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा, एक घूंट भांग की लस्सी पी और भगवान के दर्शन होने के बाद किसी को काटने निकल पड़ा. 

यह भी पढ़ें –  Shikanji Viral Video: गजब मिलावट है… टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया… शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो