Shooting Gone Wrong Viral Video : सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं, जिनमें स्टंट या शूटिंग के दौरान हुई लोग अजीब हरकत करते या एक मजेदार परफॉर्म करते नजर आते हैं. वहीं कई बार लोग किसी शानदार सीन को रिकॉर्ड करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक छोटी चूक सब कुछ उल्टा कर देती है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति स्टंट शूट करने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति शूटिंग के दौरान झूले जैसी ऊंची रस्सी पर उल्टा लटककर स्टंट करने की तैयारी करता है. उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति उसे झूले पर सही तरीके से सेट करता है. इसके बाद झूला तेजी से ऊपर की ओर जाता है और वह कई फीट हवा में पहुंच जाता है. नीचे मौजूद लोग पूरे स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे होते हैं और शोर मचाकर उसका हौसला भी बढ़ाते नजर आते हैं.
Shooting gone wrong!! 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/Vtzygo0F1H
— कुंभकरण (@_kumbhkaran) July 17, 2026
बैलेंस बिगड़ा और सीधे जमीन पर आ गिरे
कुछ ही सेकंड बाद झूला वापस नीचे आता है, लेकिन इस दौरान व्यक्ति अपना बैलेंस नहीं संभाल पाता. बैलेंस बिगड़ते ही वह सीधे सिर और कंधे के बल जमीन पर गिर जाता है. उसे गिरता देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और तुरंत उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं. पूरा स्टंट कुछ ही पलों में हादसे जैसा नजर आने लगता है.
यह भी पढ़ें – Pune Cab Viral Video: कैब में बैठीं महिलाओं से ड्राइवर बोला- दोस्त को भी बैठा लो, फिर जो हुआ… देखें वायरल वीडियो
गिरते ही हुआ ऐसा कि छूट गई लोगों की हंसी
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि गिरने के दौरान व्यक्ति का कुर्ता ऊपर चढ़ जाता है और उसका पजामा भी नीचे खिसक जाता है. यह देखकर पहले तो वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद कई लोग हंसने लगते हैं. वहीं एक-दो लोग उसे उठाने और संभालने की कोशिश करते हैं, जबकि बाकी लोग उसके आसपास इकट्ठा हो जाते हैं. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए जमकर मजे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, एक्शन से सीधे रोमांटिक जॉनर में पहुंच गए. वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, अच्छा हुआ चड्डी पहन रखी थी. एक अन्य यूजर ने लिखा, कहानी की सीख यही है कि अंडरवियर हमेशा पहनकर रखना चाहिए. वहीं किसी ने मजाक में लिखा, प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी होगा और डायरेक्टर डेविड धवन. कुछ लोगों ने वीडियो को इतना मजेदार बताया कि उन्होंने कहा, बस करो भाई, कितना हंसाओगे. वीडियो पर ऐसे ही कई मजेदार रिएक्शन लगातार देखने को मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें – ट्रैफिक में एम्बुलेंस के लिए ढाल बना बाइकर, रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर बचाई मरीज की जान, वीडियो वायरल





