‘द ओडिसी’ के आने का भी ‘धमाल 4’ पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन

‘द ओडिसी’ के आने का भी ‘धमाल 4’ पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन


अजय देवगन की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. दरअसल बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी इंस्टॉलमेंट होने के चलते इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट थी. हालांकि इसे रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू ही मिले थे लेकिन फिर भी ये फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और इसी के साथ इसकी पहले हफ्से की कमाई भी धमाकेदार रही. अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसे क्रिस्टोर नोलन की नई रिलीज ‘द ओडिसी’ का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जानते हैं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को ‘धमाल 4’ ने कितना कलेक्शन किया है?

धमाल 4′ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘धमाल 4’ की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है. रिलीज के पहले दिन से ही ये बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. हालांकि वीकडेज में इसका कलेक्शन भी गिरा लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अपन रफ्तार बनाए रखी और रिलीज के पहले हफ्ते में 96 करोड़ की कमाई कर डाली. फिल्म के 8वे दिन ‘द ओडिसी’ के आने से अजय देवगन स्टारर फिल्म की कमाई को झटका भी लगा है फिर भी इसने ठीक कलेक्शन किया है.

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 5.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में भारत में 101.35 करोड़ की नेट कमाई कर डाली है.

 ये भी पढ़ें:-Friday OTT Watch List: ‘चांद मेरा दिल’ से ‘मां इंति बंगारम’ तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?

साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से इंचभर दूर है
‘धमाल 4’ ने रिलीज के 8 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं अब ये फिल्म साल की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री करने वाली है. दरअसल ये कॉकेटल 2 के 104.33 करोड़ को मात देने से इंचभर दूर रह गई है. 3 करोड़ और कमाते ही ये फिल्म साल 2026 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. दूसरे शनिवार को फिल्म से उपलब्धि हर हाल में हासिल कर लेगी. इन सबके बीच देखने वाली बात होगी कि द ओडिसी के आने के बाद धमाल 4 दूसरे वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है. 

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच