‘मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास’, शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात

‘मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास’, शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात


पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं शहनाज गिल आज लाखों लोगों की फेवरेट हैं. ‘बिग बॉस 13’ से मिली पहचान के बाद वे फिल्मों में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं. इन दिनों शहनाज अपनी आने वाली फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं उन्होंने अपनी जिंदगी, लव स्टोरी और फिल्म में निभाए किरदार को लेकर क्या कहा.

अपनी लव स्टोरी पर क्या बोलीं शहनाज?

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में मशहूर हुईं शहनाज अब फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हुई हैं. वे अब अपनी आने वाली फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने आईएएनएस से बात तरते हुए अपनी जिंदगी, प्रेम कहानी और एक कलाकार के तौर पर जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर बात की है.

ये भी पढे़ें: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

फिल्म में जिम्मेदारी से निभाया किरदार

शहनाज गिल ने कहा कि अगर कभी उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाती है तो वे कहानी बेहद दिलचस्प होगी. हालांकि, उन्होंने अभी से अपनी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का नाम बताने से इनकार कर दिया. एक्ट्रेस का कहना है कि जब ऐसा मौका आएगा, तब वे खुद अपनी कहानी का टाइटल दुनिया के सामने बताएंगी.

आईएएनएस के साथ बातचीत में शहनाज से पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी की अपनी कोई ‘इश्कनामा’ यानी प्रेम कहानी हो, तो उसका टाइटल क्या होगा. इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनेगी तो मुझे लगता है कि वे बहुत दिलचस्प होगी, और जब ऐसा होगा, तब मैं उसका टाइटल भी बताऊंगी.’

फिल्म में अपने किरदार को लेकर शहनाज गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब किसी सच्ची कहानी पर फिल्म बनाई जाती है तो जिम्मेदारी लेना बहुत जरूरी होता है. मैंने अपनी तरफ से इस जिम्मेदारी को पूरी क्षमता के साथ निभाने की कोशिश की है. मुझे विश्वास है कि मेरे किरदार को लोग जरूर पसंद करेंगे.’

ये भी पढे़ें: ‘देश अमीर लोग चला रहे हैं’, गरीब वाले बयान पर कायम हैं माधुरी ग्रोवर, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

सच्ची कहानी पर बनी है ‘इश्कनामा’

फिल्म की बात करें, तो ‘इश्कनामा’ एक सच्ची प्रेम कहानी से इंस्पायर बताई जा रही है, जिसमें निम्‍मा और नसीमा के रिश्ते को दिखाया गया है. यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी साल 1981 से 1988 के बीच भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास की पृष्ठभूमि पर आधारित है.