मुफत का मिल रहा है लूट लो… सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक

मुफत का मिल रहा है लूट लो… सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक


Milk Tanker Overturned: पटना से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां दूध से भरा एक टैंकर सड़क पर पलट गया, जिसके बाद टैंकर से दूध सड़क पर बहने लगा. देखते ही देखते आसपास के लोगों को इस बारे में पता चल गया और वे बाल्टी, बोतल और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए.

भीड़ बढ़ती देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग दूध भर चुके थे. इस पूरे वाकये का वीडियो किसी ने बना लिया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सड़क पर दूध का टैंकर पलटा हुआ है और उसमें से दूध बहकर सड़क पर फैल रहा है. कई व्यक्ति तो टैंकर के पास झुककर सीधे मुंह लगाकर दूध पीने लगे. इसके अलावा कुछ लोग बोतल और बालटी में दूध भरने लगे. फिर देखते ही देखते सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई और हर कोई जल्दी- जल्दी अपने बर्तन में दूध भरने लगा. 

यह भी पढ़ेंः ‘अंतरिक्ष में मना बर्थडे’ जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन

लोगों के कमेंट्स और रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पटना में दूध का टैंकर पलटना लोगों के लिए फ्री ऑफर जैसा बन गया. वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत बताया और कहा कि इस हादसे को गभीर से लेने के बजाय हर कोई अपना फायदा देख रहा था. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि ये लोगएकदम सही कर रहें है, किसी के लिए भी इतना दूध बर्बाद होते देखना दुखद होता है. यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है और हजारों लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा