क्या अब वनडे में भी टीम इंडिया से नंबर-1 का ताज छिनने वाला है? कार्डिफ में दूसरे वनडे में तो कुछ ऐसा ही दिखा, जहां एक समय टीम इंडिया का प्रोजेक्टेड स्कोर 330 रन दिखाया जा रहा था, लेकिन रन बने सिर्फ 233. प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल नहीं थे, जो अभी बीमार हैं. मगर उनके बाहर होते ही कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया.
टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी किसी को अंदाजा नहीं था कि कौन किस पोजीशन पर बैटिंग करने आएगा. आखिरी 55 रन के भीतर भारतीय टीम ने 7 विकेट खो दिए. 178 के स्कोर पर विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की पूरी बैटिंग ढह गई.
श्रेयस अय्यर पर भरोसा नहीं
श्रेयस अय्यर साल 2023 से वनडे में नंबर-4 पर बैटिंग कर रहे हैं. अय्यर इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं, नंबर-4 पर धमाल मचाते आए हैं. वर्ल्ड कप सिर्फ एक साल की दूरी पर है, अब तक अय्यर का नंबर-4 पक्का हो जाना चाहिए था. फिर भी ईशान किशन को नंबर-4 पर भेजा जाना अच्छे संकेत नहीं हैं.
किशन को केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी, जो पांचवें क्रम पर बैटिंग करते हैं. किशन अपनी पारी की शुरुआत से ही शॉट लगाने में संघर्ष करते दिखे, नतीजन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. वो तो अच्छा हुआ अय्यर ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.
लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की नहीं थी जरूरत
गंभीर ने एक और बड़ा ब्लंडर यह हुआ कि जब रोहित शर्मा आउट हुए, तब श्रेयस को भेजा जाना चाहिए था. रोहित गलत शॉट खेलकर आउट हुए, लेकिन डटकर खेलने का प्रयास कर रहे थे. वहां लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की कोई जरूरत नहीं थी. अय्यर और विराट 67 रनों की पार्टनरशिप करके यह साबित भी किया.
यह भी पढ़ें: कुमार संगाकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, दूसरे वनडे में रचा इतिहास
सुंदर के लिए मैनेजमेंट की सनक
खासतौर पर वाशिंगटन सुंदर को लेकर मैनेजमेंट की सनक किसी से छुपी नहीं है. वनडे में केएल राहुल का नंबर-5 पक्का माना जाता है, लेकिन पहले वनडे में सुंदर को उनसे ऊपर भेजा गया. शिवम दुबे जैसा बल्लेबाज नंबर-8 डिजर्व नहीं करता है, दूसरे वनडे में उन्हें नंबर-6 पर भेजा जा सकता था, लेकिन सुंदर को जबरदस्ती ऊपर भेजे जाने की जिद साफतौर पर देखी जा सकती है. सुंदर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड





