इंटरनेट पर वायरल होने और अपने हुनर का प्रदर्शन करने के चक्कर में कई बार लोग ऐसी मुसीबतों में फंस जाते हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला और थोड़ा डरावना मामला अमेरिका के टेक्सास से सामने आया है. यहां एक महिला डांसर अपने घर में लगे डांस पोल पर प्रैक्टिस कर रही थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनका पूरा घर स्विमिंग पूल बन गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि एक छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी आफत ला सकती है.
पोल उखड़ा और घर में आ गई ‘बाढ़’
यह घटना टेक्सास के ह्यूस्टन शहर की है, जहां रहने वाली पोल परफॉर्मर आशा गिल्बर्ट अपने अपार्टमेंट में रोज की तरह पोल डांस की प्रैक्टिस कर रही थीं. आशा जैसे ही पोल पर चढ़कर करतब दिखाने लगीं, अचानक छत से बंधा वह भारी-भरकम पोल उखड़ गया. पोल गिरते ही सीधे छत पर लगे फायर स्प्रिंकलर से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्प्रिंकलर सिस्टम तुरंत चालू हो गया और उससे पानी का बेहद तेज प्रेशर वाला फव्वारा छूट पड़ा. देखते ही देखते पूरा कमरा पानी से भर गया और घर में ‘बाढ़’ जैसे हालात बन गए.
Pole dance routine malfunctions & FLOODS apartment
Keep your day job, lady pic.twitter.com/POrmvGwQ6p
— RT (@RT_com) July 15, 2026
बेजुबान पालतू कुत्ते की जान पर आई आफत
जब पानी का तेज फव्वारा शुरू हुआ, तो कमरे में आशा के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था. अचानक हुई इस बौछार से आशा और उनका कुत्ता पूरी तरह भीग गए. आशा ने बताया कि वह उस वक्त पूरी तरह सदमे में आ गई थीं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था. उन्होंने कहा, “मैं बिल्कुल सुन्न पड़ गई थी और मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपने बेजुबान कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकालने पर था.” गनीमत रही कि आशा तुरंत अपने कुत्ते को लेकर फ्लैट से बाहर भागने में कामयाब रहीं. बाद में फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पानी के इस बहाव को रोका और अपार्टमेंट को और ज्यादा नुकसान होने से बचाया.
यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “पोल डांस करते-करते अचानक रेन डांस शुरू हो गया.” वहीं दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, “घर में ऐसे भारी उपकरण लगाने से पहले उनकी मजबूती की जांच जरूर कर लेनी चाहिए, आज तो बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.” एक और यूजर ने कमेंट किया, “अच्छा हुआ कि लड़की ने खुद से पहले अपने कुत्ते की जान बचाई, वह एक सच्ची पेट लवर है.”
यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल



.jpg)

