दिल्ली हाई कोर्ट HJS भर्ती  कल है आवेदन की लास्ट डेट, 1.94 लाख तक मिलेगी महीने की सैलरी

दिल्ली हाई कोर्ट की इस भर्ती के जरिए हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS) के कुल 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. यह भर्ती न्यायिक सेवा में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर मानी जा रही है.

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कानून (Law) की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ नोटिफिकेशन में मांगा गया आवश्यक न्यायिक या वकालत का अनुभव हो. आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा.पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न 150 अंकों के पूछे जाएंगे.परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी. इसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू होगा.अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये रखा गया है. वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,44,840 रुपये से 1,94,660 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी नियमानुसार दिया जाएगा.

इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले भर्ती लिंक पर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.

Published at : 14 Jul 2026 06:26 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी