सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने और लाइक्स-व्यूज बटोरने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक हैरान कर देने वाला उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा लड़की कैमरे के सामने अपने सिर के बाल मुंडवाती नजर आ रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो के ऊपर लगे टेक्स्ट में दावा किया गया है कि उसकी मां ने उसकी शादी तय कर दी थी, जिससे बचने के लिए उसने यह कदम उठाया. इस अजीबोगरीब दावे वाले वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
‘मम्मी ने तय कर दी शादी’ लड़की ने उठा लिया उस्तरा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की लाल रंग का प्रिंटेड सूट पहने बैठी है. उसके सिर के आधे हिस्से के बाल पूरी तरह से साफ किए जा चुके हैं, जबकि आधे हिस्से में लंबे बाल बचे हैं जिन्हें पोनीटेल में बांधा गया है. वीडियो में कोई दूसरा व्यक्ति उसके बचे हुए बालों पर भी उस्तरा चलाता हुआ दिख रहा है. वीडियो के ऊपर लिखा है, “Pov: my mom planned my marriage” लड़की का यह लुक और इसके पीछे का अजीबोगरीब दावा लोगों को हैरान और सोच में डाल रहा है.
यूजर्स बोले- ड्रामा है भाई, सिर्फ व्यूज का चक्कर है
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ और सिर्फ अटेंशन पाने और रील को वायरल करने का एक हथकंडा है. आजकल इंटरनेट पर ‘POV’ ट्रेंड का इस्तेमाल करके किसी भी रैंडम वीडियो में मनगढ़ंत कहानियां जोड़ दी जाती हैं, ताकि लोग भावुक होकर या चौंककर वीडियो को ज्यादा से ज्यादा देखें और शेयर करें. कई यूजर्स का मानना है कि लड़की ने किसी मन्नत या निजी वजह से बाल कटवाए होंगे, लेकिन रील पर व्यूज छापने के लिए ‘शादी’ वाला झूठा एंगल जोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स की बाढ़, लोगों ने मजे भी लिए
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग लड़की के इस स्टंट की जमकर क्लास लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “शादी टूटे न टूटे, लेकिन घरवाले कूटेंगे जरूर.” वहीं दूसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “व्यूज के लिए लोग आजकल अपनी मां को भी बदनाम करने से पीछे नहीं हटते, कितना फेक ड्रामा है ये.” एक और यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया, ओह माय गॉड, टूरू लव.
यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा



.jpg)

