बेंगलुरु से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का डिलीवरी बॉय एक महिला के घर पार्सल देने पहुंचा. वहां उसने महिला से वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी. महिला ने अनजान होने के नाते उसे साफ मना कर दिया, लेकिन इसके बावजूद वह जबरदस्ती घर के अंदर घुस गया. यही नहीं, वॉशरूम से बाहर आने के बाद उसने महिला के सामने जो घिनौनी हरकत की, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
मना करने पर भी जूते उतारकर जबरन घर में घुसा
पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब उसने डिलीवरी बॉय को अंदर आने से रोका, तो उसने उसकी एक न सुनी. महिला ने उसे पड़ोस के पुरुषों से मदद मांगने की सलाह भी दी, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती अपने पैर से चप्पलें निकालीं और महिला को धक्का देते हुए फ्लैट के अंदर घुस गया. घर में अकेली महिला बुरी तरह डर गई. अपनी सुरक्षा के लिए उसने तुरंत अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया और घर का मुख्य दरवाजा खुला रखकर बाहर की तरफ खड़ी हो गई, ताकि कुछ गलत होने पर वह शोर मचा सके या बाहर भाग सके.
वॉशरूम से निकलते ही की बेहद शर्मनाक हरकत
महिला का डर उस वक्त सच साबित हो गया जब आरोपी वॉशरूम से बाहर निकला. बाहर आते ही उसने महिला के सामने अपनी पैंट खोल दी और बेहद अश्लील व शर्मनाक हरकत करने लगा. महिला इस हरकत से पूरी तरह सदमे में आ गई. उसे अपने ही घर में बेहद असुरक्षित और अपमानित महसूस हुआ. महिला ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जब एक महिला ने ‘ना’ कह दिया था, तो बात वहीं खत्म हो जानी चाहिए थी. किसी को भी किसी महिला के घर में जबरदस्ती घुसने या उसकी सीमाओं को लांघने का कोई हक नहीं है.” एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, खबर वीडियो में दिख रहे विजुअल्स और हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.
यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
इस घटना के सामने आने के बाद बेंगलुरु के लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी गुस्सा है. महिला ने बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोग कह रहे हैं कि ऑनलाइन कंपनियों को अपने डिलीवरी एजेंट्स का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन अच्छे से करना चाहिए. यूजर्स का कहना है कि अगर घर पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो वे कहां जाएं? लोग इस पोस्ट को तेजी से शेयर कर रहे हैं ताकि आरोपी डिलीवरी बॉय को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित महिला को इंसाफ मिल सके.
यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा



.jpg)

