FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?


FD vs Lump Sum Investment: अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हर कोई निवेश करना चाहता है. एक निवेश होता है जिसमें किश्तों में थोड़े- थोड़े पैसे जमा करना होते हैं. लेकिन जब आपके पास एक मुश्त रकम हो तब क्या करेंगें? इसकी या तो एफडी करवाएंगे, या फिर लम्प सम इनवेस्टमेंट में इसे निवेश करेंगे. इन दोंनों में से किसमें निवेश करना बेहतर है? आइये जानते हैं.

FD में कितना मिल सकता है रिटर्न?
FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है जो बिना जोखिम के तय रिटर्न चाहते हैं. फिलहाल कई बैंक 5 साल की FD पर करीब 6.5% से 7.5% तक ब्याज दे रहे हैं. अगर 10 लाख रुपये को 7% सालाना ब्याज पर 5 साल के लिए FD में रखा जाए, तो मैच्योरिटी पर रकम लगभग 14 लाख रुपये के आसपास पहुंच सकती है. यानी करीब 4 लाख रुपये का ब्याज मिल सकता है. हालांकि, ब्याज पर टैक्स भी देना पड़ सकता है.

भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के ‘बैड लोन’ में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल

लम्प सम निवेश में कितना फायदा?
अगर यही 10 लाख रुपये किसी इक्विटी म्यूचुअल फंड में लम्प सम इनवेस्टमेंट में निवेश किए जाएं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिले, तो 5 साल में निवेश की वैल्यू करीब 17.6 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. यानी लगभग 7.6 लाख रुपये का फायदा हो सकता है. हालांकि, म्यूचुअल फंड का रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है और इसमें नुकसान की संभावना भी रहती है.

निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • सिर्फ संभावित रिटर्न देखकर फैसला न लें.
  • अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता को जाचें.
  • इमरजेंसी के लिए कुछ रकम सुरक्षित रखें.
  • म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले फंड का रिकॉर्ड और खर्च जरूर देखें.
  • जरूरत पड़ने पर किसी वित्तीय सलाहकार की सलाह लें.

हैदराबाद के ‘बंटी-बबली’ से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया ‘हनीमून’

दोनों में से क्या है फायदेमंद?
यदि आपको इन दोनों में से कुछ एक चुनना है तो आप अपनी समझ और जरूरत के हिसाब से चुनें. जैसे अगर आपका लक्ष्य पूंजी को सुरक्षित रखना है और आप बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं, तो FD बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं, अगर आपका निवेश का समय लंबा है और आप बाजार के उतार-चढ़ाव को झेल सकते हैं, तो लम्प सम म्यूचुअल फंड निवेश लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकता है.