फु क्वोक आइलैंड हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन, 15 मृतक भारतीय टूरिस्टों को दी श्रद्धांजलि


वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड में स्पीड बोट (Speed Boat Incident in Vitenam) पलटने से हुए हादसे पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान आया है. उन्होंने एक्स पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. 

हादसा दोपहर 1 बजे हुआ. जहां फु क्वोकओशन पियर आइलैंड कंपनी की एक स्पीडबोट भारतीय टूरिस्टों को होन में रुट से एनथोई पोर्ट ले जा रही थी. उसी दौरन यह हादसा हुआ. फुक्वोक एयरपोर्ट से 25 किमी दूर है. इस हादसे में 33 लोग सवार थे. जिनमें 15 लोगों की मौत हो गई. 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, सरकार से की अपील

राहुल गांधी ने हादसे पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वियतनाम के फुक्वोक आइलैंड के पास भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही नाव पलटने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है. उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ भी हैं, जो अभी भी लापता हैं. उनके परिवारों के साथ हैं, जो इस दर्दनाक इंतजार में हैं.

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले – ‘जिन लोगों ने…’

उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं, ताकि यह पक्का हो सके कि चल रहे बचाव कार्यों में हर मुमकिन कोशिश की जाए और प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी मदद दी जाए.’

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
इधर, भारतीय दूतावास ने हादसे के बाद दो कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. दूतावास ने कहा है कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414.हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है. हम किसी भी मदद और सवाल के लिए उपलब्ध हैं.

‘सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं…’, नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग