किचन में आने लगे हैं कॉकरोच? ये 5 उपाय कर लें, आपके घर से कोसों दूर रहेगा ये कीड़ा

किचन में आने लगे हैं कॉकरोच? ये 5 उपाय कर लें, आपके घर से कोसों दूर रहेगा ये कीड़ा


Kitchen Cockroach Control:  किचन में कॉकरोच का दिखना एक बहुत ही आम है लेकिन परेशान करने वाली समस्या है. दरअसल कॉकरोच को नमी, गंदगी और खाने की चीजें बहुत पसंद होती हैं, और किचन में यह तीनों चीजें आसानी से मिल जाती हैं. सिंक के पास जमा पानी, जूठे बर्तन, खुले में रखा खाना और कचरे की बदबू कॉकरोच को अपनी तरफ खींच लेते हैं. एक बार जब कॉकरोच किचन में अपना ठिकाना बना लेते हैं, तो इन्हें भगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है. लेकिन आपको जान कर खुशी होगी की कुछ आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप कॉकरोच को अपने किचन से हमेशा के लिए दूर रख सकते हैं.

अपनाएं ये 5 आसान उपाय

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए नीचे दिए गए 5 उपाय काफी असरदार माने जाते हैं:

  • बेकिंग सोडा और चीनी: बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर किचन के उन कोनों में रख दें, जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखते हैं. चीनी की खुशबू कॉकरोच को अपनी तरफ खींचती है और बेकिंग सोडा उन्हें खत्म करने में मदद करता है.
  • बोरिक पाउडर का इस्तेमाल: बोरिक पाउडर को सिंक के नीचे, किचन के कोनों और दरारों में हल्का सा छिड़क दें. यह कॉकरोच के लिए काफी असरदार उपाय माना जाता है, लेकिन इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.
  • तेजपत्ते का इस्तेमाल: तेजपत्ते की खुशबू कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती. आप कुछ तेजपत्ते किचन की अलमारी और कोनों में रख सकते हैं, इससे कॉकरोच वहां आने से बचेंगे.
  • नीम के तेल का स्प्रे: पानी में नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर एक स्प्रे बना लें और इसे किचन के कोनों में छिड़कें. नीम की तेज गंध कॉकरोच को दूर भगाने में मदद करती है.
  • खीरे के छिलके: खीरे के छिलकों को किचन में उन जगहों पर रख दें, जहां कॉकरोच ज्यादा दिखते हैं. कई लोग मानते हैं कि खीरे की गंध से कॉकरोच वहां से दूर भाग जाते हैं.

यह भी पढ़ेंः Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं

साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

इन उपायों के साथ-साथ किचन की नियमित साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है, वरना कॉकरोच बार-बार वापस आ जाते हैं.  ऐसे में रोजाना बर्तन धोकर रखना चाहिए. खाने-पीने की चीजों को हमेशा ढककर या एयरटाइट डिब्बों में रखें, ताकि कॉकरोच उन तक न पहुंच पाएं. साथ ही किचन में कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि नमी वाली जगह कॉकरोच को सबसे ज्यादा पसंद आती है. कचरे को रोजाना बाहर फेंकें और कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें. 

यह भी पढ़ेंः Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?