क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का जबरदस्त क्रेज, 47,000 रुपये में बिक रही एक टिकट

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का जबरदस्त क्रेज, 47,000 रुपये में बिक रही एक टिकट


क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. नोलन की हर फिल्म को लेकर दुनियाभर के दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. इस फिल्म का दर्शक बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर दीवानगी का आलम ऐसा है कि रिलीज के पहले दिन के टिकट ब्लैक में करीब 47,500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं.

हजारों में बिक रहे टिकट
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म के ’70mm IMAX’ शो के टिकट एक साल पहले ही कुछ ही मिनटों में बिक गए थे. वहीं, जब पिछले महीने बाकी टिकटों की बिक्री शुरू हुई, तो कई टिकट बुकिंग वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक की वजह से दिक्कतें भी आईं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस के कई बड़े IMAX थिएटर्स में हफ्तों तक के शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं. इसके बावजूद ब्लैक मार्केट में फिल्म के टिकट 500 डॉलर (करीब 47,500 रुपये) से ज्यादा कीमत पर बेचे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म ‘द ओडिसी’ बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर

भारत में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
भारत में भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रिलीज से करीब एक महीने पहले ही IMAX टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई थी. अब रिलीज में एक हफ्ता बाकी है. मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में 3,300 तक की कीमत वाले प्रीमियम IMAX टिकट भी ज्यादातर सिनेमाघरों में बिक चुके हैं.

‘द ओडिसी’ के बारे में
‘द ओडिसी’ में मैट डेमन ने इथाका के राजा ओडीसियस का किरदार निभाया है. फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने की उनकी खतरनाक और रोमांचक जर्नी की कहानी दिखाती है. फिल्म में ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और शार्लीज थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ेंः 85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स… फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 2000 करोड़ बताया जा रहा है. इसे भारत में 16 जुलाई, 2026 और अमेरिका के साथ यूके में 17 जुलाई, 2026 को रिलीज किया जाएगा.