मसाला नहीं मक्खी चाय… पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो

मसाला नहीं मक्खी चाय… पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो


Roadside Tea Viral Video: चाय पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. सुबह की शुरुआत हो या दिनभर की थकान दूर करनी हो, सड़क किनारे लगे चाय के ठेलों और दुकानों पर अक्सर लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है. सोशल मीडिया पर भी चाय से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कोई अपने अलग अंदाज में चाय बनाकर लोगों का ध्यान खींचता है, तो कभी किसी चाय लवर की कहानी चर्चा का विषय बन जाती है. 

इसी बीच, सोशल मीडिया पर सड़क किनारे चाय बना रहे एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान हैं. इसमें चाय बनाने के तरीके को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरहं की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे चाय बनाता हुआ दिखाई देता है. उसके पास चीनी से भरी एक प्लेट रखी होती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उस प्लेट में रखी चीनी पर बड़ी संख्या में मक्खियां बैठी हुई हैं. इसके बाद वह व्यक्ति उसी प्लेट से चीनी उठाकर गिलास में डालता है फिर केतली से चाय डालकर चम्मच से उसे अच्छी तरह मिलाता है. वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि वह यह सब लोगों के सामने ही कर रहा होता है, लेकिन कोई उसे रोकता हुआ नजर नहीं आता है. वहीं उसके पास एक व्यक्ति बैठा हुआ भी दिखाई देता है. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है. 

वीडियो देखकर लोगों ने जताई हैरानी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. चाय बनाने के तरीके को देखकर कई लोगों ने हैरानी जताई, जबकि कुछ लोगों ने इसे लेकर मजाकिया अंदाज में कमेंट किए. वीडियो पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें – Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, मस्त चाय है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मसाला नहीं मक्खी चाय है ये तो. एक अन्य यूजर ने कहा, ये बढ़िया है. वहीं किसी ने लिखा, पाप लगेगा चाय वाले को,  इस पर जवाब देते हुए दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, पीने वालों को कुछ और लगेगा. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें – ‘टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई’…स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल