Viral Video: मुंबई की सड़क पर हुए एक हिट एंड रन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक थार ड्राइवर पर आरोप है कि उसने सड़क पर चलते हुए एक के बाद एक दो पहिया वाहनों को टक्कर मारी और रुकने की बजाय मौके से फरार हो गया. घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई यूजर्स ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं वायरल पोस्ट के अनुसार बाद में मुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली.
क्या था पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @FI_InvestIndia पर नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक थार ड्राइवर फ्लाईओवर के साइड में नीचे बनी रोड पर थार चल रहा होता है और उसके आगे स्कूटी ड्राइवर जा रहा होता है. थार ड्राइवर जल्दी में लगता है और वह स्कूटी पर सवार व्यक्ति को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाता है.
इसके बाद जब थार ड्राइवर फोरलेन पर पहुंचता है तो वह फिर दो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाता है. वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यूजर ने आरोपी की गाड़ी का नंबर भी शेयर किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं थार के नंबर के अनुसार हरियाणा की बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो… तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Dear @police_haryana team,
Can we please educate this Thar owner in the next 24 hours in such a way that he mends his ways 🥹 ?? He could have stopped to help.
Car number – HR 98 X 5101
How to avoid such behaviour friends?#FI
pic.twitter.com/P6nf9jOLZI— Fundamental Investor ™ 🇮🇳 (@FI_InvestIndia) July 9, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा ड्राइवर पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगनी चाहिए, तभी लोग जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएंगे. दूसरा यूजर कमेंट में लिखता है हादसे के बाद अगर वह कुछ सेकंड रुक कर मदद कर देता तो शायद पूरी तस्वीर अलग होती, इंसानियत दिखाने में क्या जाता है. वहीं कुछ लोगों ने थार ड्राइवर की आलोचना करते हुए लिखा 99 प्रतिशत थार ड्राइवर बदतमीज और लापरवाह होते हैं. इनमें सुधार की कोई उम्मीद नहीं है.
एक और यूजर कमेंट करता है, लगता है कुछ लोग समझते हैं की थार सड़क पर लोगों के ऊपर चलने के लिए बनाई गई है. हालांकि कुछ लोगों ने थार ड्राइवर की साइड लेते हुए कमेंट किया क्या स्कूटर चालक की भी गलती नहीं थी, जब बाईं तरफ जगह थी तो वह ओवरटेकिंग लेने में क्यों जा रहा था. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मुंबई में खुद गाड़ी चला कर देखिए, कई बार चार पहिया वाहन किसी भी लाइन में चलते हैं और दो पहिया वाहनों के लिए जगह ही नहीं छोड़ते.
ये भी पढ़ें-बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है



.jpg)

