यही है असली हीरो… तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान

यही है असली हीरो… तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान


Elephant Rescues Tiger Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं, तो कुछ दिल छू लेते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाढ़ के तेज बहाव में फंसे एक बाघ की जान एक हाथी ने बचाई. वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे इंसानियत और मदद की मिसाल बता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठा रहे हैं और इसे AI से बनाया गया वीडियो बता रहे हैं. 

बाढ़ में फंसे टाइगर को हाथी ने दिया सहारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंडोनेशिया के सुमात्रा का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाई देता है कि एक बाघ बाढ़ के तेज पानी में फंसा हुआ है, जबकि एक हाथी उसकी मदद करने के लिए पानी के बीच मजबूती से खड़ा है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बाघ हाथी की सूंड का सहारा लेकर एक छलांग लगाता है और उसकी पीठ पर चढ़ जाता है. इसके बाद हाथी बाघ को अपनी पीठ पर बैठाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगता है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: बाढ़ में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकालता दिखा स्पाइडरमैन, यूजर्स बोले- Spiderman- Never Getting Home

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह AI की मदद से बनाया गया है और इसे असली घटना मानना सही नहीं होगा. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह जानवरों के बीच मदद की एक अनोखी मिसाल है.

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि जानवर कई बार इंसानों से ज्यादा इमोशनल दिखाई देते हैं. वहीं कई लोगों ने कहा कि अब AI तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि असली और नकली वीडियो में फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि अगर बाघ तेज बहाव में फंसा था तो वीडियो रिकॉर्ड कौन कर रहा था. वहीं कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि बाघ बहुत अच्छे तैराक होते हैं, इसलिए इस वीडियो पर भरोसा करना आसान नहीं है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल