बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का…

बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का…


Bengaluru Viral Post: सोशल मीडिया पर आजकल एक पोस्ट खूब चर्चा में है, जिसमें एक शख्स ने बेंगलुरु शहर के प्रति अपना गहरा आभार जताया है.  भुवनेश आर्य नाम के यूजर ने X पर  ट्विट करते हुए लिखा है कि बेंगलुरु में रहते हुए उन्हें चार साल पूरे हो चुके हैं और इस शहर ने उनकी जिंदगी में जितना कुछ दिया है, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. यह पोस्ट 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे शेयर की गई और कुछ ही समय में इसे करीब 1,777 लोनों ने देख चुका है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने करियर के सफर को याद करते हुए बताया कि बेंगलुरु आने से पहले उनकी जिंदगी कैसी थी और इस शहर ने उनके करियर को किस तरह नई दिशा दी. 

पुणे, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली एनसीआर के बाद बेंगलुरु ने दिया सबसे ज्यादा

भुवनेश ने अपनी पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु आने से पहले उन्होंने पुणे, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली एनसीआर जैसे शहरों में काम किया है. जिसपर  उनका कहना है कि हर शहर की अपनी एक खासियत थी, लेकिन जो असर बेंगलुरु ने उनके करियर पर डाला, वैसा कोई और शहर नहीं कर पाया.  उन्होंने लिखा कि उनके 15 साल के करियर में से सिर्फ 4 साल बेंगलुरु में बिताए हैं, लेकिन इन्हीं चार सालों में उन्हें बेहतर मौके मिले, सैलरी में शानदार बढ़ोतरी हुई, कई लोगों से जान-पहचान बनी. इतना ही नहीं, उन्हें कई इवेंट्स, टॉक्स और कॉन्फ्रेंस में बुलाया जाने लगा. उन्होंने साफ किया कि यह पोस्ट किसी शहर की तुलना करने के लिए नहीं बल्कि सिर्फ आभार जताने के लिए लिखी गई है.  

यह भी पढ़ेंः Video: ‘सुहागरात ऑन व्हील्स’ ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स

पानी की बोतल के उदाहरण से समझाई अपनी सोच

पोस्ट में सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है जहां भुवनेश ने अपनी सोच को एक आसान उदाहरण से समझाया. उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी-कभी अफसोस होता है कि वे बेंगलुरु पहले क्यों नहीं आए, क्योंकि मौके तो पहले भी थे लेकिन निजी कारणों से उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था.  उनका मानना है कि इंसान की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस जगह पर है. इसे समझाने के लिए उन्होंने पानी की बोतल का उदाहरण दिया.

उनके मुताबिक एक ही पानी की बोतल रेलवे स्टेशन पर 10 रुपये में मिलती है, वहीं एयरपोर्ट पर उसकी कीमत 100 रुपये हो जाती है और किसी फाइव स्टार होटल में वही बोतल 500 रुपये तक की बिक जाती है.  इसी तरह उन्होंने बताया कि बेंगलुरु वह जगह है जहां उनकी अपनी वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है. उन्होंने बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली कहकर इस शहर का हिस्सा बनने पर खुद को बेहद खुशकिस्मत बताया और आखिर में “हमेशा आभारी रहूंगा” लिखकर अपनी पोस्ट खत्म की. 

यह भी पढ़ेंः  ‘मानसून में जान का खतरा’ नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे