
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ऑफर फोन के 12+256GB ब्लैक टाइटेनियम मॉडल पर मिल रहा है. वहीं, फोन पर 22 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे फोन की कीमत और भी कम हो सकती है. हालांकि, एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन के ब्रांड और कंडिशन पर निर्भर करता है कि आपको कितनी वैल्यू मिलेगी.

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो डिवाइस की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को 7 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट मिल जाता है. इसके अलावा फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 12GB RAM दी गई है.

इतना ही नहीं, Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाता है. कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो फोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ अन्य तीन कैमरा मिल जाते हैं. वहीं, इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है.

इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Apple iPhone 15 पर भी बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है. बता दें कि इस फोन के 128जीबी वेरिएंट की असली कीमत 59,900 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद ये फोन यहां पर महज 56,900 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा फोन पर कई अन्य ऑफर भी चल रहे हैं.

बता दें कि इस फोन आपको 40,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा. हालांकि, इसके लिए आपके पास पुराना फोन अच्छी कंडिशन और बढ़िया ब्रांड का होना चाहिए. इसके बाद ही आपको इसकी मैक्सिम वैल्यू मिलेगी. वहीं, प्लिपकॉर्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 6644 रुपये का डिस्काउंट और मिल जाएगा.
Published at : 07 Jul 2026 04:00 PM (IST)





