Purvi Tripathi Dance Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन उसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन पर यूजर्स की नजर ठहर सी जाती है. उन्हीं में से एक है सोशल मीडिया पर डांस करने का वीडियो, जिसे यूजर्स काफी पसंद करते हैं. ऐसा ही एक डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. यह वीडियो यूट्यूबर पूर्वी त्रिपाठी का है, जो “पहली मोहब्बत” गाने पर बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.
बता दें कि पूर्वी त्रिपाठी सोशल मीडिया की जानी-मानी डांसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पूर्वी लखनऊ और प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं और अपनी खुद की डांस अकैडमी भी चलाती हैं, जहां वो लोगों को डांस सिखाती हैं. वो अक्सर ट्रेंडिंग गानों पर डांस करने का कंटेंट ही शेयर करती हैं. उन्होंने ये वीडियो 3 दिन पहले पोस्ट किया था, तब से लेकर अब तक इस वीडियो को 8 लाख लोग देख चुके हैं और इस वीडियो के नीचे 500 से भी ज्यादा कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.
‘पहली मोहब्बत’ गाने पर ग्रेसफुल डांस ने जीता दिल
इस वीडियो में उन्होंने पुराने और मशहूर गाने “पहली मोहब्बत” पर डांस करती नजर आई हैं, जिसमें पूर्वी त्रिपाठी गहरे नीले रंग की खूबसूरत साड़ी और ब्लैक ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, वह है पूर्वी का अपने बालों को उड़ाते हुए और साड़ी के पल्लू को घुमाते हुए बेहद ग्रेसफुल अंदाज में “पहली मोहब्बत” गाने की धुन पर स्टेप्स करना. वीडियो की कैप्शन में लिखा है “Pehli Mohabbat Hai” और साथ ही उन्होंने बताया है कि साड़ी का लिंक कमेंट में दिया गया है.
वीडियो के साथ #meripehlimohabbathain, #trendingsong, #saree, #sareelove जैसे हैशटैग भी लगाए गए हैं. उनके डांस मूव्स इतने सटीक और सुंदर हैं कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा, और उनका कॉन्फिडेंस व एक्सप्रेशन दोनों ही देखने लायक हैं. यही वजह है कि लोग इसे देखकर लाइक और कमेंट दोनों कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
कमेंट्स में यूजर्स ने की जमकर तारीफ
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वैसे ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कमेंट सेक्शन में पूर्वी त्रिपाठी की तारीफों की बारिश हो रही है. एक यूजर ने लिखा “I like it”, जिसे कई लोगों ने लाइक भी किया. वहीं कमेंट्स में कई यूजर्स ने सिर्फ आग यानी फायर और रेड हार्ट वाली इमोजी डालकर अपनी पसंद जाहिर की है. कुल मिलाकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ेंः Video: ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल





