अरे आंटी बस-बस… पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज

अरे आंटी बस-बस… पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज


Viral Video: आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग आंटी पार्क के ओपन जिम में एक मुश्किल एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को X पर संदीप परस्वनाथ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. पोस्ट होते ही यह वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा में आ गया और अब तक इसे 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.  जैसे ही यह वीडियो लोगों की नजर में आया, हर तरफ इसकी बातें होने लगीं. 

मुश्किल एक्सरसाइज ने सबको किया हैरान

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला हरे रंग की साड़ी पहने पार्क में लगे “जेन-जी” जिम इक्विपमेंट पर चढ़ती हुई नजर आ रही हैं.  यह इक्विपमेंट एक क्रॉस-ट्रेनर जैसा मशीन है, जिस पर वो अपने दोनों हाथों और पैरों की मदद से ऊपर चढ़ती हैं और फिर उस पर एक्सरसाइज करना शुरू करती हैं. यह देखने में इतना मुश्किल लगता है कि आमतौर पर युवा लोग भी इसे करने से पहले सोचते हैं, लेकिन आंटी बिना किसी डर के इसे आसानी से कर दिखाती हैं.  बड़ी उम्र में इस तरह से चढ़कर एक्सरसाइज करना देखकर हर किसी के लिए यह एक हैरान कर देने वाला नजारा है.  

साथ ही, यह भी दिख रहा है कि आंटी बिना किसी की मदद के, अकेले ही यह एक्सरसाइज कर रही हैं, जिस वजह से उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. साथ ही वीडियो पोस्ट करते वक्त संदीप परस्वनाथ ने लिखा कि क्या बिना किसी की निगरानी के ऐसा करना खतरनाक नहीं है? अगर कुछ हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने यह भी कहा कि बीबीएमपी को हर आउटडोर जिम इक्विपमेंट के पास एक बोर्ड लगाना चाहिए, जिसमें साफ-साफ इस्तेमाल करने के नियम और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लिखी हो. 

यह भी पढ़ेंः ‘जहरीला’ कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा ‘नीम पराठा’, वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर लोगों ने तरह- तरह कि प्रतिक्रियाएं भी दी है.  एक यूजर ने लिखा कि आउटडोर जिम सिर्फ एक दिखावा हैं, ज्यादातर इक्विपमेंट टूटे हुए रहते हैं और बुज़ुर्ग लोग गलत तरीके से एक्सरसाइज करते हैं, यह देश की बुरी हालत को दिखाता है.  उन्होंने यह भी कहा कि इन जिम इक्विपमेंट का ठेका फिर से किसी नेता के बेटे की कंपनी को दे दिया गया है.  एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि निगरानी की बात हो रही है, पर आंटी तो खुद 335 साल की उम्र की लगती हैं, उन पर निगरानी कौन रखेगा, भगवान ही जाने.  एक कमेंट में यह भी लिखा गया कि आंटी को सरकार के इंतजामों पर पूरा भरोसा है. इस तरह बहुत से कमेंट्स इस वीडियो के नीचे देखने को मिल रहा है. 

यह भी पढ़ेंः  ITI Boys Dance Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ आईटीआई के लड़कों का डांस, स्टेप देखकर मजे ले रहे यूजर्स