कहीं मुनाफे से चूक न जाए आप! जानें आज कौन-कौन से शेयरों में दिख सकती है हलचल?

कहीं मुनाफे से चूक न जाए आप! जानें आज कौन-कौन से शेयरों में दिख सकती है हलचल?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • HDFC, Yes, Kotak बैंकों के लोन, डिपॉजिट्स में वृद्धि देखी.
  • सेनको गोल्ड का राजस्व 60% बढ़ा, नए शोरूम खोले.
  • नायका, डाबर ने मजबूत तिमाही वृद्धि की उम्मीद जताई.

Stocks to Watch Today on July 6: आज सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान कई स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में रहेंगे. कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे मजबूत आए हैं, तो कुछ ने नए प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं. इन बिजनेस अपडेट्स की वजह से इन कंपनियों के शेयरों में आज हलचल देखी जा सकती है. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:- 

HDFC Bank- प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने कारोबारी साल 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक का ग्रॉस एडवांस (लोन) सालाना आधार पर 15.4% बढ़कर लगभग 25.64 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इस दौरान डिपॉजिट्स भी 24.4% बढ़कर 24.41 करोड़ रुपये हो गए हैं. ये मजबूत आंकड़े आज स्टॉक में तेजी ला सकते हैं.

Yes Bank- साल 2027 की पहली तिमाही में यस बैंक ने भी लोन और एडवांस में बढ़त हासिल की है, जो 18.4% बढ़कर 2.38 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. डिपॉजिट्स में भी 20.8% की तेजी आई है. रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों सेगमेंट में बैंक के दमदार प्रदर्शन से आज स्टॉक में हलचल देखी जा सकती है.

Kotak Mahindra Bank- प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने सालाना आधार पर लोन एडवांस 15.1% की ग्रोथ दर्ज की, जो अब 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई है. नेट डिपॉजिट्स में भी 18% तक का उछाल आया है. ऐसे में शेयरों में खरीदारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

Senco Gold- ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी सेनको गोल्ड (Senco Gold Ltd) के शेयरों में भी आज हलचल की उम्मीद है क्योंकि जून 2026 तिमाही में इसके रेवेन्यू में शानदार 60% का उछाल आया है. पुराने स्टोर्स से होने वाली बिक्री (Same-Store Sales Growth) में इसने 38% तक की बढ़त हासिल की है. डॉयमंड सेगमेंट में इस तिमाही बिक्री 40% तक बढ़ी है. वहीं, टोटल वाल्यूम में Old Gold Exchange का हिस्सा 43% रहा. कंपनी ने इस तिमाही 8 नए शोरूम भी खोले हैं.

Nykaa- ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में भारी डिमांड के चलते कंपनी ने इस तिमाही में करीब 22-24% की नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) ग्रोथ दर्ज करने की उम्मीद जताई है. 

Fortis Healthcare- फोर्टिस ने Dion Group के साथ एक डील साइन की है. इसके तहत, कंपनी को ओडिशा के कटक में त्रिशूलिया स्थित ‘डियन रिवरसाइड टाउनशिप’ में 300 बेड वाले ग्रीनफील्ड मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल को ऑपरेट करना है. फोर्टिस की पेरेंट कंपनी IHH Healthcare ने ऐलान किया है कि वह फोर्टिस के जरिए भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस ऑन्कोलॉजी जैसी हेल्थ-टेक तकनीकों में बड़ा निवेश करने जा रही है. उनका लक्ष्य 2030 तक अपने नेटवर्क को 10000  बेड तक पहुंचाना है.

Dabur India- कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि ग्रामीण इलाकों में मांग में सुधार आने से इस तिमाही ग्रोथ में मजबूत सुधार होगा. कंपनी के ऐसा कहने का असर शेयरों पर दिख सकता है. 

Manappuram Finance- कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उनके मौजूदा सीईओ दीपक रेड्डी ने कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. वह 31 दिसंबर, 2026 तक पद पर बने रहेंगे और इस दौरान ‘गार्डन लीव’ पर रहेंगे. कंपनी इस दौरान अपने लिए दूसरे सीईओ की तलाश करेगी. 

Shakti Pumps- पंप बनाने वाली इस कंपनी को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEDCL)की तरफ से 15000  ऑफ-ग्रिड सोलर पंप की सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर राज्य सरकार की ‘मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना’ के तहत दिया गया है. इसमें 3 HP, 5 HP और 7.5 HP क्षमता वाले सोलर वॉटर पंप शामिल हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित