सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी


वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला. उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला है. वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कई अन्य खिलाड़ी इससे भी कम उम्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. यहां देखिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप-7 खिलाड़ियों की लिस्ट.

पाकिस्तान के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है. उन्होंने साल 1996 में पाकिस्तान के लिए महज 14 साल 227 दिन की आयु में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उसके 6 दिन बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 14 साल 233 दिन की उम्र में अपना वनडे डेब्यू भी कर लिया था.

वैभव सूर्यवंशी इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया है. उनके बाद बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ का नाम आता है, जिन्होंने 15 साल 116 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के विरुद्ध डेब्यू किया था. पाकिस्तान के मोहम्मद मुश्ताक और फिर उन्हीं के हमवतन आकिब जावेद भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू (टॉप-7)

  • 14 साल 227 दिन – हसन रजा (पाकिस्तान)
  • 15 साल 99 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत)
  • 15 साल 116 दिन – मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश)
  • 15 साल 124 दिन – मोहम्मद मुश्ताक (पाकिस्तान)
  • 16 साल 127 दिन – आकिब जावेद (पाकिस्तान)
  • 16 साल 205 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत)
  • 16 साल 215 दिन – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के हसन रजा का रिकॉर्ड टूट नहीं सकता है क्योंकि साल 2020 में ICC ने एक नया नियम लागू किया था. इस नियम के तहत 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, फिर भी तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड; दो सिक्स लगाकर रचा इतिहास

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारतीय बने Vaibhav Sooryavanshi, 37 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा