‘अल्फा’ 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स

‘अल्फा’ 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स


Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टार एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला जुला रिएक्शन मिला. इसकी वजह से फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी धीमी रही. लेकिन फिर भी आलिया की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं. अब इसने दो दिनों में कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…

‘अल्फा’ का दूसरे दिन का कलेक्शन (Alpha BO Collection Day 2)

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है. फिल्म ने धीमी रफ्तार से सही लेकिन दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
– जबकि फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 10.30 बजे तक 11.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इस पर 25% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है. 
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 20.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड

‘अल्फा’ ने तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स

फिल्म ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज दो दिनों में ही 10 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इसमें ‘पेद्दी’ समेत ‘द केरल स्टोरी 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए पूरी लिस्ट…

1. हॉन्टेड 3डी- 9.35 करोड़
2. भारत भाग्य विधाता- 4.25 करोड़
3. मैं वापस आऊंगा- 5.5 करोड़
4. बंदर- 2.45 करोड़
5. पेद्दी- 11.9 करोड़ (4 दिन हिंदी)
6. चांद मेरा दिल- 12.47 करोड़
7. कृष्णावतारम पार्ट 1- 7.32 करोड़ (4 दिन)
8. द केरल स्टोरी 2- 10.15 करोड़
9. दो दीवाने सहर में- 4.2 करोड़
10. एक दिन- 3.05 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

‘अल्फा’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘अल्फा’ के बारे में बात की जाए तो इसके जरिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं. इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला जुला रिएक्शन मिला है हालांकि, बॉबी देओल ने एक बार फिर से सारी लाइमलाइट चुरा ली है. वो इस फिल्म में विलेन के रोल में हैं.