मुंबई और दिल्ली-NCR में कौन-सी जगह रहने के लिए बेहतर है? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर अक्सर बहस होती रहती है. लेकिन इस बार एक युवक की पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. नौकरी के लिए मुंबई से दिल्ली-NCR आए इस युवक ने बताया कि यहां आने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उसका कहना है कि अब उसे कम किराए में बड़ा और बेहतर घर मिल रहा है, सफर आसान हो गया है और सबसे बड़ी बात यह कि हर महीने उसकी बचत भी लगभग दोगुनी हो गई है. युवक की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मुंबई में ज्यादा खर्च, दिल्ली-NCR में मिला सस्ता और बेहतर घर
युवक ने अपनी रेडिट पोस्ट में बताया कि वह हर महीने करीब 1.4 लाख रुपये कमाता है. मुंबई में उसे एक सामान्य 1BHK फ्लैट के लिए 35 हजार रुपये किराया देना पड़ता था. इसके अलावा फर्नीचर और एसी जैसी चीजों के लिए करीब 10 हजार रुपये अलग खर्च होते थे. यानी हर महीने सिर्फ रहने पर लगभग 45 हजार रुपये खर्च हो जाते थे. वहीं दिल्ली-NCR आने के बाद उसे करीब 20 हजार रुपये में ही पूरी तरह सजा हुआ, बड़ा और बेहतर घर मिल गया.
Move from Mumbai to Delhi NCR was surprisingly pleasant
by u/Useful-Sprinkles1045 in mumbai
खर्च घटा, बचत हुई दोगुनी
युवक ने बताया कि दिल्ली-NCR में मकान मालिक कम सिक्योरिटी डिपॉजिट लेते हैं और ब्रोकर का खर्च भी कम है. इसके अलावा मेट्रो से सफर आसान हो गया है. घरेलू मदद और इलाज का खर्च भी पहले से कम है. उसने लिखा कि मुंबई में हर महीने करीब 45 हजार रुपये बचा पाता था, लेकिन अब दिल्ली-NCR में आरामदायक जिंदगी जीने के बावजूद करीब 90 हजार रुपये की बचत कर रहा है.
मुंबई की तारीफ भी की
हालांकि युवक ने यह भी कहा कि वह मुंबई की बुराई नहीं कर रहा है. उसके मुताबिक, मुंबई में करियर के अच्छे मौके हैं और शहर की अपनी अलग पहचान और ऊर्जा है. लेकिन अगर सिर्फ रहने के खर्च और आरामदायक जिंदगी की बात करें, तो उसके लिए दिल्ली-NCR ज्यादा बेहतर साबित हुआ.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी
सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
युवक की पोस्ट पर हजारों लोग अपनी राय दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली-NCR में एक ही बजट में ज्यादा अच्छी जिंदगी मिल जाती है. कुछ लोगों ने कहा कि मुंबई में नौकरी के मौके बेहतर हैं, लेकिन वहां का किराया बहुत ज्यादा है. वहीं कई यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो की भी जमकर तारीफ की और कहा कि यह रोजाना सफर करने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो



.jpg)

