बच्चे ने ऑर्डर कर दी 65 इंच वाली टीवी, डिलीवरी वाले के सामने ही मां ने कर दी धुनाई, देखें वीडिय

बच्चे ने ऑर्डर कर दी 65 इंच वाली टीवी, डिलीवरी वाले के सामने ही मां ने कर दी धुनाई, देखें वीडिय


Viral Video : आजकल छोटे बच्चे भी मोबाइल चलाने में काफी माहिर हो गए हैं. कई बार बच्चे खेल-खेल में ऐसी चीजें कर देते हैं, जिनकी किसी को उम्मीद भी नहीं होती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक बच्चे ने अपनी मां का मोबाइल लेकर चुपचाप 65 इंच की टीवी ऑर्डर कर दिया. जब टीवी की डिलीवरी घर पहुंची, तब मां को इस बात का पता चला. इसके बाद जो हुआ, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. 

बच्चे ने मोबाइल से ऑर्डर कर दी 65 इंच वाली टीवी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी एजेंट घर के मेन गेट पर टीवी का बड़ा बॉक्स लेकर खड़ा है. साथ ही वीडियो में इस दौरान मां डिलीवरी एजेंट के सामने अपने बेटे को डांटती और मारती हुई नजर आती है. इसके साथ ही मां गुस्से में बताती है कि बच्चे से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया. इस पर बच्चा जवाब देता है कि घर के टीवी पर हमेशा मां अपने सीरियल देखती हैं और उसे कार्टून देखने के लिए अलग टीवी चाहिए था. बच्चे की यह बातकर मां उसे दोबारा डांटने और मारने लगती है. वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में यह भी कहती है कि क्या उसे डिलीवरी वाले के साथ वापस भेज दें. इसके बाद मां डिलीवरी एजेंट को बताती है कि सुबह बच्चा उनका मोबाइल देख रहा था और उसी दौरान उसने खुद ही टीवी ऑर्डर कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लगा, जबकि कई यूजर्स ने इसकी सच्चाई पर सवाल भी उठाए. 

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बच्चे को डांटने की जगह उसे घर के काम करने के लिए कहना चाहिए. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि बिना पता चले इतना बड़ा ऑर्डर कैसे हो गया. उनका कहना था कि यह समझना मुश्किल है कि बच्चे ने ऑनलाइन शॉपिंग ऐप तक कैसे पहुंच बनाई. एक अन्य यूजर ने लिखा कि हो सकता है टीवी का ऑर्डर मां ने ही किया हो और बाद में मजाक के तौर पर बच्चे पर आरोप लगा दिया गया हो. एक यूजर ने कहा कि उसने भी बचपन में ऐसी हरकत की थी और यह कई घरों में होने वाली सामान्य बात है. 

यह भी पढ़ें – Student Cheating Viral Video : हम तो डूबे ही हैं सनम…चीटिंग करते हुए पकड़ा गया स्टूडेंट तो खोल दी पूरे क्लास की पोल, वीडियो देख आएगी हंसी

कई लोगों ने वीडियो को बताया स्क्रिप्टेड

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बताया. कुछ लोगों का कहना था कि अगर किसी को पहले से घटना की जानकारी नहीं थी, तो मां की प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा पहले से कैसे तैयार था. कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि वीडियो में दिखाई दे रहे टीवी के बॉक्स पर 43 इंच लिखा हुआ नजर आ रहा है, जबकि दावा 65 इंच की टीवी का किया जा रहा है. इसी वजह से कई लोगों ने वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – भारत की 50 डिग्री से खतरनाक जर्मनी की 33 डिग्री वाली गर्मी, लड़की ने वीडियो शेयर कर बताई दिक्कत