IndiGo Employee Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में इंडिगो का एक कर्मचारी बिना कुछ बोले और बिना कुछ सुने यात्रियों की ऐसी मदद करता दिख रहा है कि उसकी तारीफ करते लोग थक नहीं रहे. खास बात यह है कि यह कर्मचारी सुन और बोल नहीं सकता, लेकिन उसकी मुस्कान कॉन्फिडेंस और प्रोफेशनल अंदाज ने साबित कर दिया की बेहतरीन कम्युनिकेशन के लिए शब्दों की नहीं इंसानियत और समझ की जरूरत होती है, जिसके बाद अभी यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर खूब प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं.
इंडिगो कर्मचारियों की सर्विस ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अमन सिंह ने शेयर किया है. वीडियो में दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के बैगेज चेक इन काउंटर पर तैनात कर्मचारी अफजल यात्रियों की मदद करते नजर आते हैं.अफजल के बैज पर साफ लिखा है आई कैन नॉट हियर और स्पीक बट आई विल बी हैप्पी तो असिस्ट… यानी मैं सुन और बोल नहीं सकता, लेकिन आपकी मदद करके मुझे खुशी होगी. वीडियो अफजल ने बिना एक शब्द बोले सेल्फ चेकिंग की पूरी प्रक्रिया बहुत आसानी से समझाते हैं, यानी यात्री को कहीं भी संवाद करने में कोई परेशानी नहीं होती.
आखिर में बोर्डिंग पास मिलने के बाद अमन सिंह अफजल से हाथ मिलाकर उनका धन्यवाद करते हैं. यहीं पल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. जिस तरह से न कुछ सुनने और न बोल पाने के बावजूद अफजल यात्रियों की मदद करता है, उसके इसी अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए अमन सिंह ने भी कैप्शन में लिखा आज मोटिवेशन किसी करोड़पति से नहीं मिली… एक ऐसे इंसान से मिली जिन्होंने मुझे दिखाया की कम्युनिकेशन सिर्फ शब्दों से नहीं होती, उन्होंने मुझे उससे भी बेहतर को ऑर्डिनेट किया जितना कई लोग बोल और सुन सकते हुए भी नहीं कर पाते. अब इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है और अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख और शेयर कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें-बास्केटबॉल कोर्ट पर छाए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, एक ही शॉट में किया गजब का गोल- वीडियो वायरल
लोग बोले… यही है असली इंस्पिरेशन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अफजल और इंडिगो दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे इंक्लूसिव सोच की शानदार मिसाल बताया. एक यूजर ने कमेंट किया आज इंटरनेट पर इससे बेहतर वीडियो नहीं देखा. दूसरे ने कमेंट किया इंडिगो का शुक्रिया, जिसने दिव्यांग लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया.
एक और यूजर ने कमेंट किया मैं कोझिकोड एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही अनुभव कर चुका हूं, इंडिगो वाकय शानदार काम कर रहा है. एक और यूजर ने इमोशनल होकर कमेंट किया वह मेरे बड़े भाई हैं, उन पर मुझे गर्व है. वहीं कई लोगों ने अफजल के व्यवहार और स्माइल को लेकर भी दिल छूने वाले कमेंट किया. एक यूजर ने कमेंट किया वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं और लोगों में खुशियां बांटते हैं. वहीं एक और यूजर ने लास्ट में कमेंट किया भगवान अफजल को हमेशा खुश रखे कितने प्यारे इंसान है.
ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कचरा गाड़ी से घसीटी गई मृत गाय, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल



.jpg)

